Hindi, asked by Adarshkr1, 1 year ago

Jeevan Sangharsh Hai Swapna nahi

Answers

Answered by bhatiamona
69

जीवन संघर्ष है स्वप्न नहीं

जीवन संघर्ष का ही दूसरा नाम है । इस सृष्टि में छोटे-से-छोटे प्राणी से लेकर बड़े-से-बड़े प्राणी तक, सभी किसी-न-किसी रूप में संघर्ष करना पढ़ता हैं । इस जीवन के संघर्ष पर जीत हासिल परिश्रम के द्वारा ही कर सकते है |

सफलता व कामयाबी की चाहत बिना परिश्रम के नहीं पूरी कर सकते | हमें परिश्रम करने से कभी नहीं डरना चाहिए और जीवन में सफल होने के लिए परिश्रम करते रहना चाहिए | एक मनुष्य तभी मनुष्य कहलाता है, जब वह संघर्षों से विजय पा लेता है। इस संसार में ऐसा कोई भी मनुष्य नहीं है जिसने संघर्ष नहीं किया हो। यह अवश्य है किसी के जीवन में कम और किसी के ज्यादा जीवन में संघर्ष ज्यादा होते हैं परन्तु होते अवश्य है। संघर्षों भी जीवन में विभिन्न तरह के होते हैं परन्तु होते अवश्य हैं। जीवन में हमें कभी हारना नहीं चाहिए हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए |      

संघर्ष ही हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यदि मनुष्य इन संघर्षों से हार जाए, तो कभी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकेगा | संघर्षों का सबसे बड़ा उदाहरण भारत है , उसने वर्षों गुलामी की परन्तु जब उन्होंने एक जुट होकर अंग्रेज़ी सरकार के विरूद्ध संघर्ष किया तभी उन्हें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इसलिए सही कहा गया है कि जीवन का नाम संघर्ष है।

Similar questions