Hindi, asked by preetkaurbansal218, 2 months ago

Jo Imaandaar Vahi Saman ke Sacha Adhikari Hai Rachna ke Aadhar par Vakya Bhed bataen​

Attachments:

Answers

Answered by samirpanchal0092
2

Answer:

choose whatever you won't , I gave you option :)....

रचना के आधार पर सरल वाक्य का परिवर्तन

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य ==>

१ - सरल वाक्य ==> राधा नाचती - गाती है।

संयुक्त वाक्य ==> राधा नाचती है और गाती है।

२ - सरल वाक्य ==> मोहन हँसकर बोला।

संयुक्त वाक्य ==> मोहन हँसा और बोला।

३ -सरल वाक्य ==> तुम पढ़कर सो जाना।

संयुक्त वाक्य ==> तुम पढ़ना और सो जाना।

४ -सरल वाक्य ==> अंकित की कलम छूटकर गिर गई।

संयुक्त वाक्य ==> अंकित की कलम छूटी और गिर गई।

५ -सरल वाक्य ==> बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।

संयुक्त वाक्य ==> बादल घिरे और मोर नाचने लगा।

६ -सरल वाक्य ==> प्रथम आते ही खेलने लगे।

संयुक्त वाक्य ==> प्रथम आया तथा खेलने लगा।

७ -सरल वाक्य ==> सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।

संयुक्त वाक्य ==> सूरज निकला और फूल खिल उठे।

८ -सरल वाक्य ==> अभि तथा दीपक खेल - कूद रहे हैं ।

संयुक्त वाक्य ==> अभि तथा दीपक खेल रहे हैं एवं कूद रहे हैं।

९ -सरल वाक्य ==> सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।

संयुक्त वाक्य ==> सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना।

१०-सरल वाक्य ==> अभिषेक थैला लेकर बाज़ार चला गया ।

संयुक्त वाक्य ==> अभिषेक थैला लिया और बाज़ार चला गया।

सरल वाक्य से मिश्र वाक्य ==>

१ -सरल वाक्य ==> राधा नाचती - गाती है।

मिश्र वाक्य ==> जो नाचती - गाती है , वह राधा है।

२ -सरल वाक्य ==> मोहन हँसकर बोल।

मिश्र वाक्य ==> वह मोहन है जो हँसकर बोल।

३ -सरल वाक्य ==> तुम पढ़कर सो जाना।

मिश्र वाक्य ==> जब तुम पढ़ लेना तब सो जाना।

४ -सरल वाक्य ==> अंकित की कलम छूटकर गिर गई।

मिश्र वाक्य ==> जो कलम अंकित से छूटी , वह गिर गई।

५ -सरल वाक्य ==> बादल घिरते ही मोर नाचने लगा।

मिश्र वाक्य ==> जैसे ही बादल घिरे , मोर नाचने लगा।

६ -सरल वाक्य ==> प्रथम आते ही खेलने लगे।

मिश्र वाक्य ==> प्रथम जैसे ही आया वह , खेलने लगा।

७ -सरल वाक्य ==> सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।

मिश्र वाक्य ==> सूरज निकला और फूल खिल उठे।

८ -सरल वाक्य ==> अभि तथा दीपक खेल - कूद रहे हैं।

मिश्र वाक्य ==> जो खेल एवं कूद रहे हैं,वे अभि तथा दीपक हैं।

९ -सरल वाक्य ==> सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।

मिश्र वाक्य ==> जैसे ही सूरज पढ़-लिखा,वह अधिकारी बन गया।

१०-सरल वाक्य ==> अभिषेक थैला लेकर चला गया।

मिश्र वाक्य ==> अभिषेक तब चला गया जब उसने थैला लिया।

रचना के आधार पर संयुक्त वाक्य का परिवर्तन

संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य ==>

१ - संयुक्त ==> सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।

सरल ==> सभी के लिख चुकने पर भी सृजिता लिख रही है।

२ - संयुक्त ==> निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके।

सरल ==> निधि रातभर पढ़कर परीक्षा देने की तैयारी करती है।

३ - संयुक्त ==> अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।

सरल ==> अभिलाषा रोते हुए बेहोश हो गई।

४ - संयुक्त ==> एलिन फ़ेसबुक करती है या ह्वाट्सएप करती है।

सरल ==> एलिन फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप करती है।

५ - संयुक्त ==> श्रेयसी बीमार थी अत: स्कूल नहीं आई।

सरल ==> श्रेयसी बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आई।

६ - संयुक्त ==> सौमिता खाना खाई और चली गई।

सरल ==> सौमिता खाना खाकर चली गई।

७ - संयुक्त ==> आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया ।

सरल ==> आयुष ने केक काट कर सबको बाँट दिया ।

८ - संयुक्त ==> सीमा को खेलना भी अच्छा लगता है और सोना भी।

सरल ==> सीमा को खेलना और सोना अच्छा लगता है।

९ - संयुक्त ==> तुम्हारे बारे में सभी बच्चे जानते हैं और बड़े भी।

सरल ==> तुम्हारे बारे में बच्चे और बड़े सभी जानते हैं।

१० - संयुक्त ==> उसके पास घड़ी तो थी किन्तु ठीक नहीं थी।

सरल ==> उसके पास ठीक घड़ी नहीं थी।

संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य ==>

१- संयुक्त वाक्य ==> सभी लिख चुके हैं लेकिन सृजिता अभी तक लिख रही है।

मिश्र वाक्य ==> सृजिता लिख रही है जबकि सभी लिख चुके हैं।

२-संयुक्त वाक्य ==>निधि रात भर पढ़ती है ताकि परीक्षा देने की तैयारी कर सके।

मिश्र वाक्य ==> निधि इसलिए रातभर पढ़ती है क्योंकि वह परीक्षा देने की तैयारी करती है।

३- संयुक्त वाक्य ==>अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई।

मिश्र वाक्य ==> जैसे ही अभिलाषा ने रोना शुरू किया, वह बेहोश हो गई।

४- संयुक्त वाक्य ==> एलिन फ़ेसबुक करती है या ह्वाट्सएप करती है ।

मिश्र वाक्य ==> जो फ़ेसबुक या ह्वाट्सएप करती है, वह एलिन है।

५- संयुक्त वाक्य ==> श्रेयसी बीमार थी , अत: स्कूल नहीं आई।

मिश्र वाक्य ==> श्रेयसी स्कूल नहीं आई क्योंकि वह बीमार थी।

६- संयुक्त वाक्य ==> सौमिता खाना खाई और चली गई।

मिश्र वाक्य ==> ज्योंही सौमिता ने खाना खाया, वह चली गई।

७- संयुक्त वाक्य ==> आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया ।

मिश्र वाक्य ==> आयुष ने सबको केक तब बाँटा जब काट लिया।

८- संयुक्त वाक्य ==> सीमा को खेलना भी अच्छा लगता है और सोना भी।

मिश्र वाक्य ==> वह सीमा है जिसे खेलना और सोना अच्छा लगता है।

९- संयुक्त वाक्य ==> तुम्हारे बारे में सभी बच्चे जानते हैं और बड़े भी।

मिश्र वाक्य==> जिसके बारे में सभी बच्चे और बड़े जानते हैं,वह तुम हो।

१०- संयुक्त वाक्य ==> उसके पास घड़ी तो थी , किन्तु ठीक नहीं थी।

मिश्र वाक्य ==> जो घड़ी उसके पास थी , वह ठीक नहीं थी।

Similar questions