Hindi, asked by yasgpalsingh07, 4 months ago

कांच की चूड़ियां देखकर बदलू क्या करता था?
(क)खुशी व्यक्त करता था (ख)कुढ़ जाता था
(ग) प्रशंसा करता था
(घ)उन्हें बनाने की कोशिश करता था​

Answers

Answered by bhatiamona
0

कांच की चूड़ियां देखकर बदलू क्या करता था?

सही जवाब है,

(ख) कुढ़ जाता था

व्याख्या :

कांच की चूड़ियां देखकर बदलू कुढ़ जाता था क्योंकि कांच की चूड़ियों के कारण ही उसकी लाख की चूड़ियों का काम धंधा बिल्कुल ठप हो गया था।

‘लाख की चूड़ियाँ’ पाठ में बदलू मनिहार जाति का चूड़ी बनाने वाला एक व्यक्ति था, जो लाख की चूड़ियां बनाता था। एक समय ऐसा था जब उसकी लाख की बनी चूड़ियों की बेहद मांग की और गांव के लगभग सभी स्त्रियां उसकी बनी लाख की चूड़ियां पहनती थीं। लेकिन धीरे-धीरे जब कांच की चूड़ियों का प्रचलन होने लगा तो उसकी लाख की चूड़ियां की मांग घटती चली गई और अंततः मजबूर होकर उसे लाख की चूड़ियां बनाने का अपना काम बंद करना पड़ा। इसी कारण कांच की चूड़ियां देखकर बदलू कुढ़ जाता था।

Similar questions