Hindi, asked by kanuschruthi50662, 9 months ago

कुछ बनने से पहले इंसान होने का एहसास करना चाहिए

Answers

Answered by durgeshbajpai899
2

Answer:

Explanation:

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, वह बिना समाज के अपना सर्वांगीण विकास नहीं कर सकता है और समाज में रहने के अपने नियम होते हैं I जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मनुष्य का धन अर्जन करना अति आवश्यक है, यह दोनों बातें आदर्श जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है I इनमें से किसी एक का ना होना बहुत घातक होता है I मानवता हमें सिखाती है की हम इन दोनों बातों में सामंजस्य स्थापित कर आदर्श जीवन व्यतीत करें I अतः धन अर्जन करने के साथ-साथ हमें मानवता का भी ध्यान रखना चाहिए I

Answered by bhatiamona
1

Answer:

यह वाक्य हमें हमारी इंसानियत और नैतिकता की और इशारा करता है |

बड़ा इंसान बनने से पहले हमें अच्छा इंसान होने का एहसास और बनना बहुत आवश्यक है | हम चाहे कितने भी बड़े इंसान क्यों न बन जाए लेकिन जब तक हम में इंसानियत और अच्छे गुण नहीं है, तो हमारे बड़ा इंसान या हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने का अर्थ नहीं है | हमें इंसान होने के नाते दूसरे इंसान के प्रति प्रेम , भावना , प्यार , दया सब होनी चाहिए | हम भी इंसान है कभी भी हमें भी किसी के भी सहारे की जरूरत हो सकती है , इसलिए सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनना चाहिए |

Similar questions