Hindi, asked by mouligurwani, 25 days ago

(क) ग्रामीण बच्चों का खेल पूरी तरह से  उनके जीवन की व्यवहारिकता से जुड़ा है। माता का आंचल पाठ के
आधार पर स्पष्ट कीजिए।​

Answers

Answered by bhatiamona
1

ग्रामीण बच्चों का खेल पूरी तरह से  उनके जीवन की व्यवहारिकता से जुड़ा है। माता का आंचल पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।​

ग्रामीण बच्चों के खेल जीवन की व्यवहारिकता से पूरी तरह जुड़े होते है, क्योंकि ग्रामीण बच्चों के जो खेल होते हैं, वे प्रकृति से जुड़े होते थे, जहाँ बच्चे की शारीरिक गतिविधि अलग होती थी, जिनमें बच्चों की शारीरिक गतिविधि अधिक होती थी। हर खेल के माध्यम से उन्हें कुछ ना कुछ सीख भी मिलती थी। ग्रामीण बच्चों के खेल अपने आसपास के ग्रामीण वातावरण के आधार पर आधारित होते थे।

  वह  कभी-कभी हलवाई हलवाई खेलते तो कभी घरौंदा बनाकर खेलते। कभी वह रसोई बनाने वाला खेल खेलते तो कभी शादी, खाना बनाने, खेती करने जैसा खेल खेलते। यह सारे क्रियाकलाप भविष्य के जीवन से जुड़े हुए हैं। इन खेलों के माध्यम से उन्हें अपने भविष्य के जीवन के प्रति सीख मिलती। इसके अलावा मिट्टी के घरौंदे बनाना, खेतों के बिलों में पानी बनाना, गाँव में ही साहू की दुकान खोलना जैसे खेल भी जीवन की व्यवहारिकता से जुड़े हुए थे, इस तरह कहा जा सकता है कि ग्रामीण बच्चों के खेल जीवन की व्यवहारिकता से जुड़े हुए है।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ▬▬ ▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/1217753

I need a full and short Summary of mata ka aanchal

Similar questions