Art, asked by cchoudhary552p9bkel, 9 months ago

(क) काल किसे कहते हैं?​

Answers

Answered by abolisomkuwar71
6

Answer:

क्रिया के जिस रुप से कार्य करने या होणे के समय के बारे मे पता चाले उसे काळ कहते है....

  1. यश कल दिल्ली जायेगा...
  2. संगीता पढ़ रही है |

काल के 3 प्रकार होते है

  1. भुतकाळ
  2. भविष्य काल
  3. वर्तमान काल...

hope it's helpful....

Answered by AkhileshShakya
1

Answer:

काल किसे कहते है काल के उदाहरण

क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय के बारे में पता चले उसे ‘काल’ कहते है।

दूसरो शब्दों में क्रिया के उस रूपान्तर को काल कहते है, जिससे उसके कार्य-व्यापर का समय और उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का ज्ञान हो जैसे –

1. सुनील गीता पढ़ता है

2. प्रदीप पढ़ रहा है

3. रमेश कल दिल्ली जाएगा

4. कल शहर में एक जनसभा हो रही थी

काल के प्रकार

काल के तीन प्रकार है

1. भूतकाल

2. वर्तमानकाल

. भविष्यत काल

Explanation: भूतकाल किसे कहते है

क्रिया के जिस रूप से कार्य का बीते हुए समय में सम्पन्न होने का पता चले ,उसे भूतकाल कहते है |जैसे –

1. राम ने रावण का वध किया था

2. में गुजरात गया था

3. लड़का चला गया

4. नाना जी कहानी सुना रहे थे

इन वाक्यों में किया था ,गया था ,गया तथा रहे थे यह शब्द बीते हुए समय के बारे में बताते है इसे भूतकाल कहते है

वर्तमानकाल किसे कहते है

क्रिया के जिस रूप से चल रहे समय का पता चले अथवा क्रिया व्यापार का वर्तमान समय में पता चले ,उसे वर्तमान काल कहते है |जैसे –

1. मोहन पढ़ रहा है

2. राजू गाता है

3. आप क्या कर रहे हो

इन वाक्यों में क्रिया के वर्तमान समय में होने का पता चल रहा है। अतः ये सभी क्रियाएँ वर्तमान काल की क्रियाएँ हैं।

. भविष्यत काल किसे कहते है

क्रिया के जिस रूप से आगे आने वाले समय का पता चले ,भविष्यत काल कहते है |जैसे –

1. हम कल दिल्ली जाएँगे

2. रमेश कल घर जाएगा

3. वह किताब पढ़ेगा

इन वाक्यों की क्रियाएँ से पता चलता है कि ये सब कार्य आने वाले समय में पूरे होंगे। अतः ये भविष्यत काल की क्रियाएँ हैं.

Similar questions