Hindi, asked by ankushkumarxxl, 2 months ago

क) लक्ष्मण ने राम को किस प्रकार ढाँढ़स बंधाया?​

Answers

Answered by shailajavyas
1

Answer:         मारीच वध के पश्चात् राम जब आश्रम लौटे तो उसका मायावी छल -बल देख आशंकित हो उठे थे और रास्ते में ही लक्ष्मण के मिलने पर वे सीता को लेकर वे चिंतित हो उठे |भाई लक्ष्मण के साथ जब वे आश्रम की ओर पहुँचे और उन्होंने सीता को नहीं पाया तो वे दुःख से विचलित हो उठे थे | वे पेड़ पौधों और प्रकृति की अन्य वस्तुओं से सीता का पता पूछने लगे |  

                  राम की ऐसी स्थिति देखकर लक्ष्मणजी ने रामजी से ढाँढ़स बंधाते हुए कहा कि  "आप आदर्श पुरुष है आपको धैर्य रखना चाहिए | इस तरह दुःख से कातर नहीं होना चाहिए | हम मिलकर सीता की खोज करेंगे | वे जहाँ भी होंगी हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे | सीता हमारी प्रतीक्षा कर रही होंगी | "

Similar questions