Biology, asked by jyotikurrey26, 12 hours ago

.
कौन-सा पारिस्थितिक तंत्र तुलनात्मक रूप से कम स्थायी होता है?
Which ecosystem is comparatively less stable?​

Answers

Answered by bhatiamona
0

कौन सा पारिस्थितिकी तंत्र सबसे कम स्थाई पाया जाता है ?

1. वन

2. मरुस्थल

3. पर्वत

4. महासागर

सही उत्तर होगा :

2. मरुस्थल

व्याख्या :

मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र सबसे कम स्थाई पाया जाता है। किसी भी परिस्थितिकी तंत्र का स्थायित्व उस में पाए जाने वाली जैव विविधता पर निर्भर करता है। जो तंत्र जितना अधिक जैव विविधता से भरपूर होगा, वह उतना ही अधिक स्थाई होगा।

महासागरों में जलीय जीव, जलीय पौधे और स्थलीय जीव तीनों पाए जाते हैं इसलिए वे जैव विविधता से भरपूर हैं।

वनों में भी जंगली जानवर, पेड़-पौधे आदि पाए जाते हैं, जो कि जैव विविधता से भरपूर हैं।

पर्वत भी जैव विविधता से भरपूर होते हैं,, वहां पर पेड़ पौधे तथा अन्य जीव जंतु प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

मरुस्थलीय प्रदेश ऐसे प्रदेश होते हैं, जहां पर कम जैव विविधता होती है। वहां पर वनस्पतियों का अभाव होता है तथा जीव जंतुओं की संख्या भी कम होती है, इसलिए मरुस्थलीय परिस्थितिकी तंत्र कम स्थायी होता है।

#SPJ3

Answered by anurimasingh22
0

Answer:

मरुस्थल पारिस्थितिकी तंत्र सबसे नाजुक और लुप्तप्राय बायोम में से हैं।

Desert ecosystem are the most unstable or say comparatively less stable of all the ecosystems.

Explanation:

पारिस्थितिक तंत्र अस्थिरता उस स्थिति को संदर्भित करती है जब एक पारिस्थितिकी तंत्र पर्यावरणीय परिवर्तनों के साथ समायोजन करने में असमर्थ होता है। ऐसा तब होता है जब परिवर्तन निरंतर और विशाल होते हैं और ये परिवर्तन पारिस्थितिकी तंत्र की लचीलापन या क्षमता से अधिक हो जाते हैं।

सभी पारिस्थितिक तंत्रों में से, मरुस्थल नाजुक हैं और इसलिए सबसे अस्थिर पारिस्थितिकी तंत्र हैं।

The instability or the comparative less stability is attained when the ecosystem so observed is incompatible to adapt to the changing challenges of the environment. Any ecosystem falling to do so becomes fragile and are less stable. Of all the ecosystem, deserts are fragile and so the most unstable ecosystem.

Similar questions