Hindi, asked by krishna03220, 1 year ago

। 'केन्द्रित' : मूल शब्द तथा प्रत्यय अलग करें |​

Answers

Answered by ItzMysticalBoy
17

मूल शब्द प्रत्यय

केन्द्र इत

Mark my answer as brainlist if you understand my process and answer.

Answered by roopa2000
1

Answer:

केन्द्र+ इत इसमें मूल शब्द केन्द्र तथा प्रत्यय इत है |

Explanation:

प्रत्यय की परिभाषा :-

जो शब्दांश, शब्दों के आखिर में जुड़कर अर्थ में बदलाव  लाये , प्रत्यय कहलाते है।

अन्य अर्थ में- शब्द निर्माण के लिए शब्दों के आखिर में जो शब्दांश जोड़े जाते हैं, वे प्रत्यय माने जाते  हैं।

प्रत्यय दो शब्दों से निर्मित हुआ है- प्रति+अय। 'प्रति' का मतलब  'साथ में, 'पर बाद में' है और 'अय' का मतलब  'चलनेवाला' है। अर्थात , 'प्रत्यय' का अर्थ है 'शब्दों के साथ, पर बाद में चलनेवाला या लगाया जानें वाला।

प्रत्यय वे शब्दांश होते हैं जो किसी शब्द के अंत में लगाए जाते हैं। प्रत्यय लगाने से शब्द को विशेषण का रूप मिल जाता है और शब्द के अर्थ को विस्तार मिलता है। प्रत्यय शब्द को एक विशिष्ट अर्थ प्रदान करते हैं।

प्रत्यय के भेद

प्रत्यय के दो प्रकार है -

(1) कृत् प्रत्यय (कृदन्त)  

(2) तद्धित प्रत्यय

कुछ उदहारण :

मुखड़ा ►मुख (मूल शब्द) + ड़ा (प्रत्यय)

सुनार ►सोना (मूल शब्द) + आर (प्रत्यय)

लडकपन ► लड़क (मूल शब्द) + पन (प्रत्यय)

चिक्नाहट ► चिकना (मूल शब्द) + आहट (प्रत्यय)

ईमानदार ► ईमान (मूल शब्द) + दार (प्रत्यय)

धोखेबाज ► धोखा (मूल शब्द) + बाज (प्रत्यय)

खटास ►खट्टा (मूल शब्द) + आस (प्रत्यय)

चतुरता ►चतुर (मूल शब्द) + ता (प्रत्यय)

पागलपन ►पागल (मूल शब्द) + पन (प्रत्यय)

नकली ►नकल (मूल शब्द) + ई (प्रत्यय)

सरकारी ►सरकार (मूल शब्द) + ई (प्रत्यय)

पढना ►पढ़ (मूल शब्द) + ना (प्रत्यय)

लगाव ►लग (मूल शब्द) + आव (प्रत्यय)

मेहरबानी ► मेहर (मूल शब्द) + बानी (प्रत्यय)

मौलिक ► मूल (मूल शब्द) + इक (प्रत्यय)

सामजिक ►समाज (मूल शब्द) + इक (प्रत्यय)

जवानी ►जवान (मूल शब्द) + ई (प्रत्यय)

चलना ►चल (मूल शब्द) + ना (प्रत्यय)

नौकरी ►नौकर (मूल शब्द) + ई (प्रत्यय)

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न.

https://brainly.in/question/2936633

brainly.in/question/10853002

Similar questions