Math, asked by abhilekha88, 2 months ago

की और कि में क्या अंतर है?​

Answers

Answered by swaraj01
1

Answer:

कि" का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है। जैसे इंग्लिश में हम ( conjunction) का प्रयोग That के रूप में करते हैं उसी तरह हिन्दी में कि का प्रयोग किया जाता है। ... “की ''का प्रयोग किसी वस्तु का संज्ञा या सर्वनाम से संबन्ध को जोड़ने के लिए किया जाता है ।

hope this will help u

plz mark me as brainliest....

Answered by aditya35376
5

Answer:

हिन्दी वर्ण माला मेंं स्वर और व्यंजन दोनों का समायोजन है।

पहले हम स्वर को लिखते हैं-

अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ

'अं' अनुस्वार और 'अः' विसर्ग कहलाता है।

अब व्यंजन कहलाने वाले की वर्ण की पहली पंक्ति :-

क, ख, ग ,घ, ड•

हम जब किसी भी व्यंजन वर्ण को बोलते हैं तो उसे स्वर की मात्रा के बिना नहीं बोल सकते हैं ।

यहाँ कि में क+इ = कि, क के साथ ह्रस्व इ की मात्रा है अतः हम उसे कि बोलते हैं।

उसी तरह की में क+ई= की, क के साथ दीर्घ ई की मात्रा है तो यह की कहलाता है।

कि और की में क्या अंतर है; अब यह जानते हैं।

“कि" का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है।

जैसे इंग्लिश में हम ( conjunction) का प्रयोग That के रूप में करते हैं उसी तरह हिन्दी में कि का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण के लिए:

१)- मैं जानता हूँ कि आप एक अच्छे इंसान हैं।

२)-राम ने कहा कि आज वह स्कूल नहीं जाएगा।

३)- मैने अपने दोस्त से कहा कि मुझे घर जाना है।

यहाँ पर दो वाक्यों को जोड़ने के लिए कि का प्रयोग किया गया है।

“मैं जानता हूँ ‘’ यह एक वाक्य है,

और “आप एक अच्छे इंसान हैं ‘’ यह दूसरा वाक्य है।

दोनों वाक्यों को जोड़ने का काम कि करता है।

अब हम की के प्रयोग के बारे में जानते हैं।

“की ‘’का प्रयोग किसी वस्तु का संज्ञा या सर्वनाम से संबन्ध को जोड़ने के लिए किया जाता है ।

जिस तरह इंग्लिश में (Of) का प्रयोग किया जाता है उसी तरह हिन्दी मे की का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण -

१)-यह राम की किताब है।

२)- मीरा सोहन की दोस्त है।

३)- यह उसके जीवन की कहानी है।

यहाँ पहले वाक्य में किताब का संबंध राम से है जिसे बताने के लिए की का प्रयोग किया गया है।

उसी तरह सभी वाक्यों में संबंध को दिखाया गया है।

ऊपर लिखे उदाहरण से यह पता चलता है:-

“कि” का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है।

“की” का प्रयोग संज्ञा या सर्वनाम का किसी के साथ संबंध जोड़ने के लिए किया जाता है।

उम्मीद है कि मेरे इस उत्तर से कि और की के बीच क्या अंतर है; तथा इसे कैसे प्रयोग करते हैं; इस बात की दुविधा समाप्त हो गयी होगी।

सुझावों का स्वागत है।

HOPE IT HELPS!

PLEASE MARK AS BRAINLIEST

Similar questions