Hindi, asked by simanag786, 3 months ago

कंप्यूटर के 5 अंगों के बारे में बताएं​

Answers

Answered by kumawatkaran28
2

Explanation:

कंप्यूटर के प्रमुख अंग

की-बोर्ड

कीबोर्ड कंप्यूटर में डाटा डालता यानी एंटर करता है. कंप्यूटर कीबोर्ड के मानक लेआउट को QWERTY कहते हैं. इस कीबोर्ड का नाम इसकी पहली कतार में मौजूद पहले छह अक्षरों के नाम पर पड़ा है. हालांकि आपके काम के आधार पर एक दूसरा कंप्यूटर कीबोर्ड भी काफी चलन में है. इसे AZERTY कीबोर्ड (सबसे अधिक फ्रांस में पाया जाता है), या अल्फाबेटिक यानी वर्णमाला कीबोर्ड कहते हैं.

कंप्यूटर कीबोर्ड पर सामान्यतया जो कीज पाए जाते हैं उन्हें तीन मुख्य कैटेगरी में रखा जा सकता है: अल्फान्यूमेरिक कीज, जिसमें कीबोर्ड पर लेटर्स और नंबर्स होते हैं पंक्चुएशन कीज, जिसमें कॉमा, पीरियड, सेमीकॉलन और ऐक्सेंट मार्क्स शामिल होते हैं और विशेष कीज जिसमें शिफ्ट और फंक्शन कीज, कंट्रोल कीज, कैप्स लॉक और अन्य कीज होते हैं.

माउस

कंप्यूटर माउस (या लैपटॉप यूजर्स के लिए ट्रैकपैड) का प्रयोग कंप्यटर पर की तरह के एक्शन या कार्य के लिए होता है. यूजर सरफेस या सतह पर कंप्यूटर माउस को जिस तरीके से चलाता है, करसर नाम का एक तीर कंप्यूटर के स्क्रीन पर उसी तरह से चलता हुआ दिखाई देता है.

अधिकांश कंप्यूटर माउस में दो बटन होते हैं: लेफ्ट क्लिक बटन, जिस पर हम प्रायः अपनी उंगलियां रखते और उसे दबाते हैं और राइट क्लिक बटन जिसके लिए हम अपनी बीच वाली उंगली का इस्तेमाल करते हैं. लेफ्ट-क्लिक का प्रयोग आमतौर पर बुनियादी कमांड जैसे कि ऐप्लिकेशंस को ओपन या क्लोज करना आदि के लिए किया जाता है. जबकि राइट-क्लिक बटन का प्रयोग प्रायः हम अधिक खास कमांड के लिए करते हैं, जैसे कि मौजूदा पेज या उसपर मौजूद टेक्स्ट को कॉपी, पेस्ट या प्रिंट करना.

कंप्यूटर स्क्रीन

इसमें कोई शक नहीं कि आप कंप्यूटर स्क्रीन से परिचित होंगे. कंप्यूटर स्क्रीन (जिसे आमतौर पर मॉनिटर कहा जाता है) टीवी स्क्रीन से मिलता जुलता होता है. यह कंप्यूटर का विजुअल अवयव है जिसपर सारी गतिविधियां दिखाई देती हैं. स्क्रीन दो प्रकार के होते हैं: एक कैथोड स्क्रीन (थोड़ा पुराना मॉडल), और फ्लैट स्क्रीन. यहां कैथोड स्क्रीन का एक उदाहरण हम दे रहे हैं:

सेंट्रल यूनिट

सेंट्रल यूनिट में सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (कंप्यूटर का दिमाग), मदरबोर्ड (मुख्य सर्किट) और पावर सप्लाई सहित कंप्यूटर के अधिकांश अन्य अवयव स्थित होते हैं.

Similar questions