Hindi, asked by omsaraf143, 7 hours ago

कंप्यूटर में हिंदी के प्रयोग का वर्णन कीजिए ​

Answers

Answered by bhatiamona
7

कंप्यूटर में हिंदी के प्रयोग

कंप्यूटर में हिंदी का प्रयोग निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। प्रारंभ में जब कंप्यूटर आया था तो कंप्यूटर में अंग्रेजी भाषा का ही वर्चस्व था और यह माना जाता था कि अंग्रेजी के ज्ञान के बिना कंप्यूटर का प्रयोग संभव नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे यह सिद्ध हो गया कि अंग्रेजी ही कंप्यूटर के लिए आवश्यक नहीं है। अपनी मातृभाषा की सहायता से भी कंप्यूटर में कुशलता पूर्वक कार्य किया जा सकता है. धीरे धीरे देसी भाषाओं में काम करना कंप्यूटर के लिये विकास कार्य किए जाने लगे।

हिंदी भाषा का कंप्यूटर पर विकास की दृष्टि से हिंदी भाषा में कंप्यूटर पर कार्य करना आसान बनाने के लिए उचित कदम उठाये गये। भारत सरकार के राजभाषा विभाग ने भी इस विषय में कई उचित कदम उठाएं।

आज कंप्यूटर और इंटरनेट पर हिंदी भाषा का प्रयोग बेहद सामान्य है। आज हर विषय पर हर तरह की वेबसाइट हिंदी भाषा में उपलब्ध है। हिंदी भाषा में कंप्यूटर पर कार्य करना बेहद आसान हो गया है। हिंदी यूनिकोड फोंट के विकास ने कंप्यूटर पर हिंदी भाषा में टाइपिंग करना भी बेहद सुगम बना दिया है।

अब कोई भी नया कंप्यूटर हो उसमें हिंदी भाषा का कीबोर्ड पहले से ही इंस्टाल होता है। इंटरनेट पर हिंदी भाषा में बड़ी संख्या में काम हो रहा है। हिंदी में काम कर के बहुत से लोग कंप्यूटर और इंटरनेट की सहायता से रोजगार पा रहे हैं। अंग्रेजी के बिना भी कंप्यूटर में हिंदी भाषा में के माध्यम से कार्य करके पैसे कमा रहे हैं। इससे कंप्यूटर पर हिंदी का महत्व स्पष्ट हो जाता है।

Answered by kritikag0101
1

Answer:

कंप्यूटर पर हिंदी भाषा के सुधार के दृष्टिकोण के अनुसार, हिंदी भाषा में कंप्यूटरों के साथ व्यवहार को आसान बनाने के लिए उचित प्रगति की गई। राजभाषा विभाग, भारत सरकार ने भी इसी तरह से कई उपयुक्त कदम उठाए हैं।

Explanation:

अनिवार्य रूप से कम्प्यूटर पर हिन्दी का कार्य दो प्रकार का होता है। आरंभ करने के लिए, पत्र, टिप्पणियां, लेख, रिपोर्ट आदि तैयार करना, पत्रिकाओं का वितरण करना आदि। दूसरी जानकारी रखना, उदाहरण के लिए पेस्लिप की योजना, परीक्षा परिणाम, पुस्तक सूची, स्टॉक आदि। इसके विकास की तलाश में कई बंडल उपलब्ध हैं जो द्विभाषी और अत्यंत उपयोगी हैं।

कंप्यूटर पर हिंदी का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। पहले जब कंप्यूटर आया तो कंप्यूटर पर अंग्रेजी भाषा का राज था और यह स्वीकार किया गया कि अंग्रेजी की जानकारी के बिना कंप्यूटर का उपयोग करना अव्यावहारिक था, हालांकि उत्तरोत्तर यह प्रदर्शित किया गया कि कंप्यूटर के लिए अंग्रेजी की आवश्यकता नहीं है। . आपकी प्राथमिक भाषा की सहायता से कंप्यूटर में प्रभावी ढंग से कार्य संभव हो सके। धीरे-धीरे स्थानीय बोलियों में कम्प्यूटरों के विकास का कार्य प्रारम्भ हुआ।

Similar questions