Hindi, asked by aksha2176, 2 months ago

क्रिसमस के ऊपर निबंध इन हिंदी​

Answers

Answered by ramsundarmandal12345
2

Answer:

chaiya kia aaaaaaa niband likh k Dana hoga

Answered by shikhasuman2007
7

Answer :

क्रिसमस ईसाईयों का सबसे प्रसिद्ध त्यौहार है। यह त्यौहार हर साल 25 दिसम्बर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। क्रिसमस को भारत में "बड़ा दिन" कहा जाता है। क्रिसमस दिवस 25 दिसम्बर को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 25 दिसम्बर को यीशु मसीह का जन्म हुआ था। वे ईसाई धर्म के संस्थापक थे। अर्थात् जिन्होंने ईसाई धर्म बनाया और शुरुवात की।

ईसा मसीह एक महान व्यक्ति थे। उन्होंने लोगों को मिलजुल कर प्यार और भाईचारे से रहने का पाठ पढ़ाया। ईसाई धर्म के लोग यीशु को ईश्वर का बेटा मानते थे। इसलिए ईसाईयों द्वारा ईसा मसीह के जन्मदिवस पर लोग हर साल हर्षोल्लास से क्रिसमस मनाते हैं।

क्रिसमस आने से कुछ दिन पहले से ही लोग अपने घरों को सजाने में लग जाते है। बाजारों में तैयारियाँ शुरू होने लगती है। सभी नए पकड़े खरीदते है, अपने घरों को सजाते है। चर्च को तरह-तरह की लाइट्स से चमकाया और महकाया जाता है। इस दिन चर्च में भारी संख्या में लोग जमा होते है।

क्रिसमस के दिन चर्च में 12 बजें तक पूजा की जाती है। उसके बाद लोग एक-दुसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएँ देते है। साथ ही क्रिसमस पर लोग अपने घर के सामने क्रिसमस ट्री लगाते है।

इसके अलावा ईसाई धर्म के लोगों के लिए इस दिन केक बहुत मायने रखता है। इस दिन लोग जन्मदिन की तरह केक काटते है और अपने परिवार के लोगों को केक खिलाकर क्रिसमस और यीशु के जन्मदिन की बधाई देते है।

बच्चों के लिए क्रिसमस डे बहुत खुशी और मौज-मस्ती का दिन होता है। कहा जाता है की इस दिन सांता क्लोज़ आते है और गिफ्ट देकर जाते है। इसलिए सभी बच्चे Santa Claus का इंतजार करते है।

क्रिसमस दिवस के अगले दिन भी चर्च में प्रार्थना की जाती है। सभी अपने लिए अच्छी जिंदगी की कामना करते है।

Explaination:

hope it helps you

if it helps you then please mark my answer as brainliest answer and also follow me

Similar questions