क्रांति करने वाले लोगों की विशेषताएं लिखिए ?
Answers
Answer:
क्रांति की विशेषताएं (kranti ki visheshta)
1. क्रांति का उद्देश्य मनुष्यों की मनोवृत्तियो को तीव्र गति से परिवर्तन करना है।
2. क्रांति तभी सम्भव है जबकि सामाजिक व्यवस्था और सांस्कृतिक व्यवस्था के बीच अंतर उत्पन्न हो जाये।
3. क्रांति वह परिवर्तन है जिसके द्वारा समाज मे पाये जाने वाले विभिन्न वर्गों और समूहों की सामाजिक स्थितियों मे परिवर्तन हो जाता है।
4. क्रांति चेतन प्रयत्नों के द्वारा किया गया परिवर्तन है।
5. क्रांति वर्तमान के प्रति असंतोष का फल नही है। प्रचलित समाज व्यवस्था और मूल्य व्यवस्था के स्थान पर नवीन समाज रचना का कार्यक्रम लोगों के सामने होना जरूरी है।
6. सामाजिक जीवन को निर्धारित और संचालित करने मे संस्थाओं, सामाजिक मूल्यों और सामाजिक मनोवृत्तियो का प्रमुख हाथ होता हैं। मूल्य और मनोवृत्तियाँ भी सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से विकसित होती है। अतः सामाजिक क्रांति का अभिप्राय सामाजिक संस्थाओं के वर्तमान स्वरूप को समाप्त करना ही है।
7. क्रांति के लिए आवश्यक है कि समाज के अधिकांश व्यक्ति वर्तमान सामाजिक दशाओं को पूर्ण रूप मे बदलने के लिए जागरूक होकर सक्रिय प्रयत्न करे।