Hindi, asked by saumya154, 1 month ago

क्रिया किसे कहते हैं?​

Answers

Answered by Chaudharyanand835
6

Answer:

जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि। उदाहरणस्वरूप अगर एक वाक्य 'मैंने खाना खाया' देखा जाये तो इसमें क्रिया 'खाया' शब्द है। 'इसका नाम मोहन है' में क्रिया 'है' शब्द है।

Answered by llMissCommanderll
389

\huge\bold\red{उत्तर}

जिन शब्दों में किसी कार्य के होने या करने का बोध हो, उन्हें क्रिया कहते है।

जैसे - खाना, पीना, सोना, खेलना आदि।

क्रिया के दो भेद होते है:-

1. कर्म के आधार पर

2. रचना के आधार पर

कर्म के आधार पर

कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं-

1. सकर्मक क्रिया

2. अकर्मक क्रिया

1. सकर्मक क्रिया = जिस क्रिया के कार्य का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़े, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।

उदहारण - 1. बालिका फल खाती है।

ㅤㅤㅤㅤ 2. बच्चा दूध पीता है।

2. अकर्मक क्रिया = जिस क्रिया के कार्य का फल कर्ता पर ही पड़ता है, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।

उदहारण - 1. चिड़िया उड़ती है।

ㅤㅤㅤㅤ 2. माताजी सो गई।

रचना के आधार पर

रचना के आधार पर क्रिया के चार भेद होते है-

1. संयुक्त क्रिया = जब दो या दो से अधिक 'क्रियाएँ' मिलकर किसी 'पूर्ण क्रिया' को बनाती हैं, तब वे 'संयुक्त क्रियाएँ' कहलाती हैं। 'संयुक्त क्रिया' 'मुख्य' तथा 'सहायक क्रिया' के योग से बनती है। 'सहायक क्रिया' को 'रंजक क्रिया' भी कहते है। इससे अर्थ में विशेषता या नवीनता आ जाती है।

जैसे: 1. मै खा चुका हूँ।

ㅤㅤ2. उसे जाने दो।

2. नामधातु क्रिया = जो क्रियाएँ संज्ञा, सर्वनाम एवं विशेषण शब्दों से बनती हैं, उन्हें 'नामधातु क्रिया' कहते हैं।

जैसे: 1. धिक्कार से धिक्कारना

ㅤㅤ2. साठ से सठियाना

3. प्रेरणार्थक क्रिया = जिस क्रिया से यह पता चले कि कर्ता स्वयं कार्य न करके किसी दुसरे को उसे करने की प्रेरणा देता है, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।

जैसे: 1. {हँसता\:है} => {हँसाता\:है}

ㅤ ㅤ2. {पढ़ता\:है} => {पढ़ाता\:है}

वाक्य प्रयोग:- दादी जी ने बच्चे से कविता पढ़वाई।

4. पूर्वकालिक क्रिया = किसी वाक्य में 'मुख्य क्रिया' से पहले हुई क्रिया को 'पूर्वकालिक क्रिया' कहते हैं।

जैसे: 1. संजय घर आकर सो गया।

ㅤ ㅤ2. राम ने झुककर पुस्तक उठाई।

Similar questions