Hindi, asked by babitarawat59643, 1 month ago

क्रिया विशेषण से आप क्या समझते हैं तथा इसके कितने भेद हैं​

Answers

Answered by DynamiteAshu
4

Answer:

\huge\mathcal{\fcolorbox{purple}{pink}{\blue{क्रिया विशेषण:}}}

वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। दुसरे शब्दों में कहें तो जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चलता है, उन शब्दों को हम क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे: हिरण तेज़ भागता है। इस वाक्य में भागना क्रिया है।

अर्थ के आधार पर क्रियाविशेषण के चार भेद होते हैं:

  1. कालवाचक क्रियाविशेषण
  2. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
  3. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
  4. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
Answered by SachinGupta01
9

|| क्रिया विशेषण ||

क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं l

क्रिया विशेषण के भेद :

क्रिया विशेषण के चार भेद होते हैं - कालवाचक क्रिया विशेषण, स्थान वाचक क्रिया विशेषण, परिमाणवाचक क्रियाविशेषण तथा रीतिवाचक क्रिया विशेषण l

कालवाचक क्रिया विशेषण : ↴

जिस क्रिया विशेषण शब्द से क्रिया के होने की समय का पता चले उसे कालवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं ; जैसे -

1. मैं रोज पढ़ता हूं l

2. रोहिणी अभी गई है l

3. बच्चा रातभर रोता रहा l

4. आज बारिश होगी l

इन वाक्यों में रोज, अभी, रातभर तथा आज क्रिया की विशेषता बता रहे हैं l कालवाचक क्रिया विशेषण का पता लगाने के लिए क्रिया के साथ कब लगाकर प्रश्न किया जाता है तथा उस प्रश्न का जो उत्तर आता है वही कालवाचक क्रिया विशेषण होता है ; जैसे -

रोहिणी कब गई ? - अभी

बारिश कब होगी ? - आज

उदाहरण - कभी-कभी , हमेशा, रोज, आज, अभी, सदैव कल रातभर , लगातार नित्य आदि l

स्थान वाचक क्रिया विशेषण : ↴

जिन क्रियाविशेषण से क्रिया के होने के स्थान या दिशा के बारे में पता चले उसे स्थान वाचक क्रिया विशेषण कहते हैं l इसका पता लगाने के लिए क्रिया के साथ कहां लगाकर प्रश्न किया जाता है ; जैसे-

1. तीर हीरन के आर-पार निकल गई l

तीर कहां निकल गई ? - आर-पार

2. हरियाली चारों ओर फैली है l

हरियाली कहां फैली है ? - चारों ओर

उदाहरण - इधर-उधर, वहां, ऊपर- नीचे, दाएं-बाएं, आसपास, पास, दूर, आगे, पीछे आदि l

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण : ↴

जिन क्रिया विशेषण शब्द से क्रिया की मात्रा के बारे में पता चलता है वह परिमाणवाचक विशेषण कहलाता है l इसकी पहचान के लिए गुड़िया के साथ कितना / कितनी लगाकर प्रश्न किया जाता है ; जैसे -

1. मीनल थोड़ा ही खा पाई l

मीनल कितना का पाई ? - थोड़ा

2. छोटा बच्चा बहुत हंसा l

छोटा बच्चा कितना हंसा ? - बहुत

उदाहरण - कुछ, कम, अधिक, इतना, जितना, खूब आदि l

रीतिवाचक क्रिया विशेषण : ↴

जिन क्रिया विशेषण शब्द से क्रिया के होने की विधि ( रीति ) के बारे में पता चलता है वह रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाता है l इसका का पता लगाने के लिए क्रिया के साथ कैसे लगाकर प्रश्न किया जाता है ; जैसे-

1. वह तेज दौड़ा l

वह कैसे थोड़ा ? - तेज

2. सारी फल हाथों हाथ बिक गए l

सारे पल कैसे बिक गए ? - हाथों-हाथ

उदाहरण - ऐसे, गलत, झूठ, तक, अचानक, एकाएक, बिल्कुल, शायद आदि l

Similar questions
English, 8 months ago