Social Sciences, asked by maahira17, 9 months ago

कारण बताइए-
(क) ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फ़र एवं त्वचा मोटी होती है।
(ख) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।
(ग) वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती हैं।

Answers

Answered by nikitasingh79
12

(क) ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फ़र एवं त्वचा मोटी होती है।

कारण :

क्योंकि इन प्रदेशों में अधिक ठंड होती है। वहां लगभग सारा साल बर्फ़ जमी रहती है। मोटी फर तथा मोटी त्वचा जानवरों को ठंड से बचाती है तथा उनके शरीर को गर्म रखती है।  

(ख) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।

कारण :  

ताकि उनका जल संरक्षित रहे। यदि ऐसा न हो तो पत्तियों द्वारा होने वाले वाष्पोत्सर्जन से वे सुख सकते हैं।  

(ग) वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती हैं।

कारण :  

क्योंकि वनस्पति के प्रकार तथा सघनता तापमान, वर्षा ,ऊंचाई , मिट्टी की परत की मोटाई आदि कारकों पर निर्भर करती है । स्थान- स्थान पर इन कारकों में अंतर आ जाता है । कई वर्षा अधिक होती है तो कहीं कम ।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  ( प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/14604321#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

(क) वालरस (i) नरम काष्ठ पेड़

(ख) देवदार का वृक्ष (ii) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन का एक जानवर

(ग) जैतून (iii) एक ध्रुवीय जानवर

(घ) हाथी (iv) अंटार्कटिका का शीतोष्ण घासस्थल

(च) कंपोस (v) काँटेदार झाड़ियाँ

(vi) एक निंबु-वंश (सिट्रस) का फल

(छ) डाउन (vii) ब्राजील के उष्णकटिबंधीय घासस्थल

https://brainly.in/question/14604413#

सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए(क) काई एवं लाइकेन पाए जाते हैं।

(i) रेगिस्तानी वनस्पति में (ii) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में (iii) टुंड्रा वनस्पति में

(ख) काँटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं।

(i) गर्म एवं आई, उष्णकटिबंधीय जलवायु में (ii) गर्म एवं शुष्क, रेगिस्तानी जलवायु में

(iii) ठंडी ध्रुवीय जलवायु में ।

(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य ज्ञानवर :

(i) बंदर (ii) जिराफ़ (iii) ऊँट

(घ) शंकुधारी वन की एक महत्त्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति :

(i) रोज़वुड (ii) चीड़ (iii) सागवान

(च) स्टेपी घासस्थल पाए जाते हैं :

(i) दक्षिण अफ्रीका (ii) आस्ट्रेलिया (iii) मध्य एशिया  

https://brainly.in/question/14604381#

Answered by bs131465
4

Answer:

b ग्रुप में प्रेशर में रहने वाले जानवरों की पर तथा त्वचा मोटी क्यों होती है कारण बताइए

Similar questions