Science, asked by ponnua199, 11 months ago

किस आधार पर जंतुओं और वनस्पतियों को एक-दूसरे से भिन्न वर्ग में रखा जाता है?

Answers

Answered by nikitasingh79
51

उत्तर :  

जंतुओं को भोजन ग्रहण करने के अनुसार और वनस्पतियों को भोजन बनाने की क्षमता के अनुसार और शारीरिक रचना में विभिन्नता के कारण एक-दूसरे से भिन्न वर्ग में रखा जाता है।

पौधे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं , ये अपना भोजन बनाने के लिए सूर्य से की ऊर्जा ग्रहण करते हैं जबकि जंतु अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते हैं भोजन के रूप में पौधों और जंतुओं को खाते हैं । इनकी शारीरिक रचना में भी आवश्यक विभिन्नता पाई जाती है, पौधे की कोशिकाएं कोशिका भित्ति द्वारा घिरी होती है और उनमें अपना भोजन बनाने के लिए क्लोरोप्लास्ट होते हैं। परंतु जंतु कोशिकाओं में न तो कोशिका भित्ति होती है और न ही  क्लोरोफिल होता है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Similar questions