Math, asked by maahira17, 10 months ago

किसी बस स्टाप को पुराने गत्ते से बने 50 खोखले शंकुओं द्वारा सड़क से अलग किया हुआ है। प्रत्येक शंकु के आधार का व्यास 40 cm है और ऊँचाई 1 m है। यदि इन शंकुओं की बाहरी पृष्ठों को पेंट करवाना है और पेंट की दर में रु 12 प्रति  m^2 है, तो इनको पेंट कराने में कितनी लागत आएगी? (\pi = 3.14 और \sqrt{1.04} = 1.02 का प्रयोग कीजिए।)

Answers

Answered by nikitasingh79
8

Answer:

50 शंकुओं को पेंट करने में ₹ 384.34 की लागत आएगी।

Step-by-step explanation:

दिया है :  

प्रत्येक शंकु के आधार का व्यास = 40 cm

प्रत्येक शंकु के आधार की त्रिज्या , r = 40 /2 = 20 cm = 20/100 = 0.20 m

[1 cm = 1/100 m]

प्रत्येक शंकु के आधार की ऊँचाई , h = 1 m  

शंकु की तिर्यक ऊँचाई, l = √h² + r²

⇒ l = √1² + 0.2²

⇒ l = √1 + 0.04

⇒ l = √1.04

l = 1.02 m

शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = πrl  

= (3.14 × 0.2 × 1.02)  = 0.64056 m²

शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = 0.64056 m²

प्रति m² पेंट करने का व्यय = ₹ 12

∴0.64056  m² पेंट करने का व्यय = ₹ 12 × 0.64056 = ₹ 7.68672

एक शंकु के पेंट करने का व्यय = ₹ 7.68672

∴ 50 शंकुओं को पेंट करने का व्यय = ₹ 7.68672 × 50 = ₹ 384.34  

अतः , 50 शंकुओं को पेंट करने में ₹ 384.34 की लागत आएगी।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।  

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

एक जोकर की टोपी एक शंकु के आकार की है, जिसके आधार की त्रिज्या 7 cm और ऊँचाई 24 cm है। इसी प्रकार की 10 टोपियाँ बनाने के लिए आवश्यक गत्ते का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।  

https://brainly.in/question/10373960

शंकु के आधार की एक गुंबज की तिर्यक ऊँचाई और आधार व्यास क्रमश: 25 m और 14 m हैं। इसकी वक्र पृष्ठ पर है 210 प्रति 100 m^2 की दर से सफेदी कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।  

https://brainly.in/question/10372690

Similar questions