Math, asked by ritik9723, 6 months ago

किसी चतुर्भुज के चारों कोणों A.p. में है जिनका सार्व अंतर 10 है कोणों का मान ज्ञात कीजिए​

Answers

Answered by harman946444
1

Step-by-step explanation:

xbjf9uryosuprgodiadhtoa51

Answered by hukam0685
1

Step-by-step explanation:

दिया गया है:किसी चतुर्भुज के चारों कोणों A.P. में है जिनका सार्व अंतर 10 डिग्री है|

ज्ञात करना है: कोणों का मान ज्ञात कीजिए|

हल: हम जानते हैं कि चतुर्भुज के चारों अंतः कोणों का योग 360 डिग्री होता है|

और प्रश्न के अनुसार चतुर्भुज के चारों कोण समानांतर श्रेणी में है , तो एक कोण a होगा ,

दूसरा कोण= a+d

तीसरे का मान =a+2d

चौथे का मान=a+3d होगा|

और यहां पर सार्व अंतर d= 10° दे रखा है |

अब इन चारों कोणों को जोड़कर हम कोणों का मान निकाल लेंगे

a + a + d + a + 2d + a + 3d = 360° \\  \\ 4a + 6d = 360 \\  \\ 4a + 6 \times 10°= 360° \\  \\ 4a = 360° - 60° \\  \\ 4a = 300° \\  \\ a =  \frac{300°}{4}  \\  \\ a = 75° \\  \\

एक कोण 75° का होगा ,

दूसरा कोण= a+d= 75°+10°=85°

तीसरे का मान =a+2d=75°+20°=95°

चौथे का मान=a+3d =75°+30°=105° होगा|

आशा है यह उत्तर आपकी मदद करेगा |

To learn more from brainly

1)The first term of an arithmetic progression is 7 and the ratio of 8 and 15 term is 4 is 27 find the sum of first 25 term...

https://brainly.in/question/8145794

2)Angles in Triangle are in ratio 1:2:3 Find the angles

https://brainly.in/question/3346103

Similar questions