Hindi, asked by SHIELDINDIA, 9 months ago

किस जानकारी ने लेखिका को भयभीत कर दिया था?पाठ एवरेस्ट मेरि शिखर यात्रा के आधर पर उत्तर दें।​

Answers

Answered by amankumar44878
8

Answer:

q and aof ch

Explanation:

Question 1: अग्रिम दल का नेतृत्व कौन कर रहा था?

उत्तर: प्रेमचंद

Question 2: लेखिका को सागरमाथा नाम क्यों अच्छा लगा?

उत्तर: इस पाठ में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है कि लेखिका को सागरमाथा नाम अच्छा क्यों लगा। लेकिन हम इस बारे में यह आकलन लगा सकते हैं कि सागर यदि पाँव हैं तो एवरेस्ट माथे या सिर की तरह है।

Question 3: लेखिका को ध्वज जैसा क्या लगा?

उत्तर: बर्फ का एक बड़ा भारी फूल (प्लूम) लेखिका को ध्वज जैसा लगा।

Question 4: हिमस्खलन से कितने लोगों की मृत्यु हुई और कितने घायल हुए?

उत्तर: एक की मौत और चार घायल हुए।

Question 5: मृत्यु के अवसाद को देखकर कर्नल खुल्लर ने क्या कहा?

उत्तर: कर्नल खुल्लर ने कहा कि एवरेस्ट जैसे महान अभियान में खतरों और किसी की मृत्यु को सहज ढ़ग से लेना चाहिए।

Question 6: रसोई सहायक की मृत्यु कैसे हुई?

उत्तर: प्रतिकूल जलवायु के कारण

Question 7: कैंप-चार कहाँ और कब लगाया गया?

उत्तर: कैंप-चार 29 अप्रैल 1984 को 7900 मी की ऊँचाई पर साउथ कोल में लगाया गया था।

Question 8: लेखिका ने शेरपा कुली को अपना परिचय किस तरह दिया?

उत्तर: लेखिका ने शेरपा कुली को अपना परिचय देते हुए बताया कि वो अभी नौसिखिया हैं और एवरेस्ट उनका पहला अभियान है।

Question 9: लेखिका की सफलता पर कर्नल खुल्लर ने उसे किन शब्दों में बधाई दी?

उत्तर: कर्नल खुल्लर ने लेखिका को बधाई देते हुए कहा, “मैं तुम्हारी इस अनूठी उपलब्धि के लिए तुम्हारे माता-पिता को बधाई देना चाहूँगा।“

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए:

Question 1: नजदीक से एवरेस्ट को देखकर लेखिका को कैसा लगा?

उत्तर: नजदीक से एवरेस्ट को देखकर लेखिका भौंचक्की रह गई थीं। लेखिका को वहाँ से एवरेस्ट और अन्य श्रेणियाँ दिख रहीं थीं। वह ऊँची चोटियों से घिरी टेढ़ी मेढ़ी नदी को निहार रही थीं।

Question 2: डॉ. मीनू मेहता ने क्या जानकारियाँ दीं?

उत्तर: डॉ. मीनू मेहता ने कई जानकारियाँ दीं। उन्होंने अल्यूमिनिय्म की सीढ़ियों से अस्थाई पुल बनाना, लट्ठों और रस्सियों का उपयोग, बर्फ की आड़ी-तिरछी दीवारों पर रस्सियों को बाँधना और अग्रिम दल के अभियांत्रिकी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

Question 3: तेनजिंग ने लेखिका की तारीफ में क्या कहा?

उत्तर: तेनजिंग ने बताया कि उन्हें एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने के लिए सात बार चढ़ाई करनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि लेखिका एक पहाड़ी लड़की हैं इसलिए उन्हें यह सफलता एक बार में ही मिल जाएगी।

Question 4: लेखिका को किनके साथ चढ़ाई करनी थी?

उत्तर: लेखिका को की, जय और मीनू के साथ चढ़ाई करनी थी।

Question 5: लोपसांग ने तंबू का रास्ता कैसे साफ किया?

उत्तर: लोपसांग ने तंबू का रास्ता साफ करने के लिए स्विस नाइफ से काटना शुरु किया। फिर उन्होंने बड़े-बड़े हिमपिंडों को हटाया। उसके बाद उन्होंने बर्फ की खुदाई की ताकि बचेंद्री को निकाला जा सके।

Question 6: साउथ कोल कैंप पहुँचकर लेखिका ने अगले दिन की महत्वपूर्ण चढ़ाई की तैयारी कैसे शुरु की?

उत्तर: लेखिका ने खाना, कुकिंग गैस तथा कुछ ऑक्सीजन सिलिंडर इकट्ठे किए। उन्होंने चाय के लिए पानी गरम किया।

Answered by Prostaff
4

Answer:

nice alll above answers are correct

Similar questions