Math, asked by maahira17, 10 months ago

किसी पार्क में एक फिसल पट्टी (slide) बनी हुई है। इसकी पाश्र्वीय दीवारों (side walls) में से एक दीवार पर किसी रंग से पेंट किया गया है और उस पर “पार्क को हरा-भरा और साफ रखिए" लिखा हुआ है (देखिए आकृति 12.10)। यदि इस दीवार को विमाएँ 15 m, 11 m और 6m हैं, तो रंग से पेंट हुए भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

Attachments:

Answers

Answered by nikitasingh79
36

Answer:

रंग से पेंट हुए भाग का क्षेत्रफल ‌ 20√2 m² है।

Step-by-step explanation:

दी गई आकृति एक त्रिभुज निरूपित करती है जिसकी भुजाएं a = 15 भी ,  b =11 भी  , c = 6 मी

त्रिभुज का अर्द्ध परिमाप, s = (a + b + c)/2

s = (15 + 11 + 6)/2 m  

s = 16 मी

हीरोन के सूत्र से,  त्रिभुज का क्षेत्रफल ,A  = √[s (s-a) (s-b) (s-c)]  

रंग से पेंट हुए भाग का क्षेत्रफल ‌,A = √[16(16 – 15) (16 – 11) (16 – 6) ]

A = √16 × 1 × 5 × 10  

A = √ [(4×4) ×(5×5) ×2]  

A = 4 × 5 √2  

A = 20√2 मी²  

अतः, रंग से पेंट हुए भाग का क्षेत्रफल ‌ 20√2 m² है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।

Similar questions