Political Science, asked by nauhwaryati, 4 months ago

किस प्रकार संघात्मक सरकार एकात्मक सरकार से अच्छी है​

Answers

Answered by SwastiPatetiya
0

Explanation:

संघात्मक शासन व्यवस्था परिसंघात्मक और एकात्मक शासन के बीच की व्यवस्था है और परिसंघात्मक शासन व्यवस्था एकात्मक शासन के पूर्णतया: विपरीत व्यवस्था है। परिसंघात्मक सरकार स्वतन्त्र राज्यों ने कुछ महत्वपूर्ण मामलों में कुशल सहयोग को सम्भव बनाने के लिए परिसंघ में शामिल होने वाले राज्यों के आपसी समझौते का ही परिणाम होती हैं। इसमें राज्य शक्ति के अनेक स्वतन्त्र केन्द्र होते हैं और उन्हें मौलिक सत्ता भी प्राप्त रहती है। सामूहिक सुरक्षा, आर्थिक सहयोग आदि के लिए कुछ शक्तियां राज्य सरकारों द्वारा परिसंघ सरकार को दे दी जाती है। परिसंघात्मक सरकार की शक्तियां संविधानिक सत्ता को देन नहीं होती हैं। इस सरकार का राज्य सरकारों से अप्रत्यक्ष सम्बन्ध ही रहता है। परिसंघात्मक सरकार का अस्तित्व भी राज्य सरकारों की इच्छा पर ही निर्भर करता है।

I hope this may help you

Answered by harikeshchauhan786
0

Explanation:

एकात्मक सरकार

वह शासन प्रणाली जिसमें संविधान के द्वारा राज्य की सम्पूर्ण शासन शक्ति केन्द्र सरकार में निहित रहती है, एकात्मक सरकार कहलाती है। ब्रिटेन, इटली, जापान व बेल्जियम आदि देशों में एकात्मक सरकारें हैं।

1.एकात्मक सरकार में सत्ता का स्रोत केन्द्र सरकार होती है।

2.एकात्मक सरकार में केन्द्र सरकार के निरंकुश होने का भय बना रहता है।

संघात्मक सरकार

वह शासन प्रणाली जिसमें राज्य की समस्त शक्तियों का विभाजन संघ सरकार एवं राज्यों के मध्य होता है, संघात्मक सरकार कहलाती है। भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा एवं स्विटजरलैण्ड आदि में संघात्मक सरकारें हैं।

1.संघात्मक सरकार में केन्द्र सरकार एवं स्थानीय सरकारों के मध्य शक्तियों का विभाजन होता है।

2.शक्तियों के बटवारा होने के कारण कोई भी सरकार मनमाने ढंग से कार्य नहीं कर सकती।

इस तथ्य के आधार पर कहा जा सकता है कि संघात्मक सरकार एकात्मक सरकार से अच्छी है।

Similar questions