किसी तोहार पर अनुच्छेद लिखो
Answers
दिपावली का त्यौहार भारत में और अन्य कई देशों में बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। दीपावली को दीप का त्यौहार भी कहा जाता है। दिवाली का त्यौहार भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। जिसे भारत में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने रावण को पराजित करके और अपना 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे। श्री राम भगवान की आने की खुशी वहां के सभी लोगों ने दिये जलाए थे। तब से लेकर अब तक हर वर्ष इस दिन को दीवाली के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। लोग आज भी इस दिन को उतने की खुशी से मनाते हैं। ये त्यौहार बच्चा, बूढें, बड़े हर कोई बहुत ही अच्छे से मनाता है। यहां तक कि स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में भी दीवाली को त्यौहार को बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। इन दिन लोग एक दूसरे को दीवाली की बधाई देते हैं और बहुत से उपहार भी तोहफे के रूप में देते हैं।
दिवाली का त्यौहार हर साल अक्टूबर या नवम्बर माह में मनाया जाता है। दीवाली आने से कुछ दिन पहले ही लोग इस त्यौहार को मनाने की तैयारी में लग जाते हैं। दीवाली के दिन लोग अपनी दुकानें, अपना घर, स्कूल, दफ्तर आदि को दुल्हन की तरह सजाते हैं। सभी लोग नए कपड़े खरीदते हैं, इस दिन घर और दुकानों की भी अच्छे से सफाई की जाती है। दीवाली की रात पूरा भारत जगमगाता है। रंग बिरंगी लाइटें, दिए, मोमबत्ती आदि से पूरे भारत को सजाया जाता है। दीवाली की शाम भगवान लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। पूजा करने के बाद सभी लोग अपने पड़ोसियों और अपने रिश्तेदारों को प्रसाद, मिठाई, गिफ्ट आदि देते हैं। इस दिन लोग पटाखे, बम, फुलजड़ी आदि भी जलाते हैं। दीवाली के त्यौहार को बुरे पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। भारत की नहीं बल्कि और भी कई देशों में दीवाली का त्यौहार बहुत की धूम धाम से मनाया जाता है।
hope this helps!
Answer:
दीवाली खुशी और खुशी के साथ मनाने का मौसम है। यह वह दिन था जब राजा राम ने बुरी ताकतों को नष्ट कर दिया था और अपने विषयों द्वारा एक शानदार स्वागत के लिए घर पहुंचे। दीवाली लंबे समय से पटाखे फोड़ने से जुड़ी है, जो त्योहार की असली आत्माओं में नहीं है। त्योहार का मुख्य उद्देश्य अपने प्रियजनों के साथ खुशी फैलाना है।
परिवारों और दोस्तों के बीच मजबूत बंधन को मजबूत करने के लिए त्योहार बनाए गए हैं, और दिवाली इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। हर कोई दिवाली के लिए घर जाता है और अपने परिवारों के साथ इसे मनाता है। यह एक राष्ट्रीय अवकाश है, इसलिए हर कोई काम की चिंता किए बिना त्योहार का आनंद लेता है। यह रात में अधिक रोमांचक हो जाता है क्योंकि बहुत सारे आकाश-लालटेन हवा में उतारे जाते हैं जो ऊंची उड़ान भरते हैं और रात के आकाश को रोशनी देते हैं। दीवाली हमें जीवन में अच्छी चीजों के लिए धैर्य रखना सिखाती है।
बच्चे अपनी पसंदीदा मिठाई के उस काटने का आनंद लेने के लिए कई दिनों तक इंतजार करते रहते हैं। गंदगी को साफ करने के लिए घरों की अच्छी तरह सफाई की जाती है। स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य और स्वास्थ्य को निर्धारित करेगा। यह बहुत लंबे समय से हिंदू संस्कृति का हिस्सा रहा है और “अच्छे लोग हमेशा बुरे लोगों पर जीत हासिल करते हैं” के नैतिक पाठ को बढ़ावा देते हैं।
Explanation:
HOPE IT HELPS!! PLZ MARK ME AS BRAINLIEST :))