Social Sciences, asked by shivanshkumar094, 6 months ago

किसी देश के विकास का सर्वोत्तम मापक क्या है​

Answers

Answered by Anonymous
2

राष्ट्रीय आय (या, प्रति व्यक्ति आय) एक राष्ट्र के विकास का सर्वोत्तम मापक है।

  • किसी देश का विकास उस देश की अर्थव्यवस्था की सफलता पर निर्भर होता है। इसलिए अर्थशास्त्रियों के एक समूह का मानना है कि राष्ट्रीय आय या प्रति व्यक्ति आय उस देश के विकास का एक बड़ा मापक है।
  • किसी देश की राष्ट्रीय आय से हमें उस देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में पता चलता है। राष्ट्रीय आय की कुशलता अर्थव्यवस्था की एक अच्छी स्थिति को सूचित करती है , और अर्थव्यवस्था का एक अच्छी स्थिति सूचित करती है कि उस देश के अन्य पहलुओं (शिक्षा, स्वास्थ्य, मानव संसाधन आदि) में पर्याप्त मात्रा में खर्च हो सकते हैं।
  • तो, राष्ट्रीय आय या राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की सफलता, किसी देश के अन्य पहलुओं की सफलता के पीछे अप्रत्यक्ष कारण है क्योंकि आर्थिक निवेश के बिना किसी भी सूरत में विकास असंभव है।
  • इसीलिए, हम कह सकते हैं कि राष्ट्रीय आय (या, प्रति व्यक्ति आय) किसी राष्ट्र के विकास का एक महत्वपूर्ण मापक है।
Answered by shishir303
3

देश के विकास का सर्वोत्तम मापक उस देश की प्रति व्यक्ति आय मानी जाती है। जिस देश में की प्रति व्यक्ति आय जितनी अधिक होगी, उस देश की विकास दर उतनी अच्छी होगी और वह देश विकास के पैमाने पर उतना ही खरा माना जाएगा।

प्रति व्यक्ति आय से तात्पर्य उस संख्या से होता है, जो देश की कुल राष्ट्रीय आय में उस देश की कुल जनसंख्या का भाग देने पर प्राप्त की जाती है। किसी देश की कुल राष्ट्रीय आय  या विशाल अर्थव्यवस्था किसी देश का किसी देश की देश के विकास का पैमाना नहीं हो सकती। उदाहरण के लिए भी भारत देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पाँच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, लेकिन उसके बावजूद भी भारत एक विकसित देश नहीं है। भारत इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद यहां की जनसंख्या भी उतनी ही विशाल है, इस कारण भारत की प्रति व्यक्ति आय कम होने के कारण विकास के पैमाने पर भारत पिछड़ जाता है।

इसलिये देश की प्रति व्यक्ति आय ही उस देश के विकास का पैमाना होती है। उस देश की प्रति व्यक्ति आय से देश के लोगों के जीवन शैली, उनके रहन-सहन और उनकी जीवन प्रत्याशा की उच्चता पता चलती है। इसलिए किसी देश की प्रति व्यक्ति आय किसी देश के विकास का सर्वोत्तम मापक माना जा सकता है।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions