Accountancy, asked by aamir1lakhani, 5 months ago

किसी वृक्ष पर पक्षी का जोड़ा कहानी।​

Answers

Answered by krishnasaranb123
1

Answer:

आज हम आपको एक प्रेरक कथा के बारे में बता रहे हैं, जिसे पढ़कर आप भी प्रभावित हुए बिना नहीं रहेंगे। इस कथा के केंद्र में एक विशाल पेड़ और चिड़िया है। एक समय चिड़िया के जवाब को सुनकर देवराज इंद्र भी अचंभित हो जाते हैं, उससे उनको बड़ी शिक्षा मिलती है और प्रसन्न होकर वे उसे एक वरदान देते हैं। आइए पढ़ते हैं यह प्रेरक कथा।

एक समय की बात है। एक शिकारी था। उसे एक रोज कोई शिकार नहीं मिला। वह गुस्से में तीर और धनुष लेकर घने वन के अंदर चला गया। वह शिकारी अचूक निशाना लगाता था। उस दिन घने वन में उसे हिरणों का जोड़ा दिखाई दिया। उसने निशाना साधकर बाण चला दिया, निशाना चूक गया और हिरण वहां से भाग गए। वह जहरीला तीर एक विशाल वृक्ष में जाकर लग गया। उस बाण में इतना तीक्ष्ण जहर था कि उसका दुष्प्रभाव उस वृक्ष पर दिखने वाला था। यह बात शिकारी को पता थी। वह वहां से घर चला गया।

Similar questions