Political Science, asked by nitesh4417, 8 months ago

किसने कहा है अधिकार एवं कार्य आपस में जुड़े हुए हैं​

Answers

Answered by bhatiamona
0

किसने कहा है अधिकार एवं कार्य आपस में जुड़े हुए हैं​?

प्रसिद्ध सामाजिक विचारक लॉस्की ने कहा था कि अधिकार और कार्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

व्याख्या :

सामाजिक विचारक लॉस्की के अनुसार अधिकार और कर्तव्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। लॉस्की के अनुसार अधिकार सामाजिक जीवन की वे परिस्थितियां होती हैं, जिनके अभाव में सामान्यतः कोई भी व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का सर्वोच्च विकास नहीं कर सकता और ना ही वह अपने कार्यों को भली-भांति कर सकता है। जब तक व्यक्ति को पर्याप्त अधिकार प्राप्त नही होते वह अपने कार्यों का निर्वाह उतनी कुशलता से नही कर पाता। अधिकारों के अभाव में नागरिक विकास नही होगा। इसी कारण अधिकार एवं कार्य आपस में जुड़े हुए हैं।

#SPJ3

Answered by chaudharyvikramc39sl
0

Answer:

हैरोल्ड जोसेफ लॉस्की

Explanation:

हैरोल्ड जोसेफ लॉस्की की विचारधारा :

  • यद्यपि अधिकार और कर्त्तव्य देखने में अलग-अलग प्रतीत होते हैं, परन्तु वास्तव में वे एक-दूसरे से पृथक नहीं हैं।
  • अधिकार और कर्त्तव्य सदैव साथ-साथ चलते हैं। अधिकार और कर्तव्यों में घनिष्ठ सम्बन्ध होता है। कर्तव्य के बिना
  • अधिकारों की कल्पना नहीं की जा सकती। कर्तव्यों के पालन करने के बाद ही अधिकारों की कल्पना की जा सकती है।
  • अतः अधिकारों और कर्तव्यों को एक दुसरे से अलग नहीं किया जा सकता। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। एक का दुसरे के बिना कोई अस्तित्व नहीं। अतः यह ठीक ही कहा गया है, कि “अधिकारों में कर्त्तव्य निहित हैं।" उदाहरणत:

1. यदि एक नागरिक भाषण की स्वतन्त्रता का अधिकार माँगता है, तो यह उसका कर्त्तव्य है, कि वह अपने भाषण में किसी दुसरे नागरिक का अपमान न करे।

2. यदि कोई व्यक्ति किसी अधिकार का उपयोग करता है, तो उसका कर्तव्य है, कि यह दुसरे के अधिकारों में बाधा न डाले, जैसे एक व्यक्ति को मतदान का अधिकार है, तो उसका यह कर्त्तव्य है, कि वह दूसरे के मताधिकार में किसी प्रकार की बाधा न डाले।

#SPJ3

Similar questions