Science, asked by kaurhasneet6423, 1 year ago

कोशिका झिल्ली को बनाने वाले लिपिड तथा प्रोटीन का संश्लेषण कहाँ होता है?

Answers

Answered by RehanAhmadXLX
95
कोशिका झिल्ली को बनाने वाले लिपिड तथा प्रोटीन का संश्लेषण अंतर्द्रव्यी जालिका (Endoplasmic Reticulum) में होता है जिसके दो भाग है |
(i) खुरदरी अंतर्द्रव्यी जालिका (Rough Endoplasmic Reticulum) – जो कोशिका झिल्ली को बनाने वाले प्रोटीन का संश्लेषण करता है |
(ii) चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका (Smooth Endoplasmic Reticulum) – यह कोशिका झिल्ली को बनाने वाले वसा अर्थात लिपिड का संश्लेषण करता है |
Answered by GauravSaxena01
8

Answer:

कोशिका के अंदर प्रोटीन का संश्लेषण राइबोसोम (ribosomes) में होता है।

Explanation:

राइबोसोम्स [RIBOSOMES]:-

  • राइबोसोम्स को सर्वप्रथम रोबिन्सन तथा ब्राउन (Robinson and Brown) ने 1953 में पादप कोशिकाओं में इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की सहायता से देखा था। पैलेडे (Palade) ने 1955 में इनकी जन्तु कोशिकाओं में खोज की तथा 1956 में इन्हें जन्तु कोशिकाओं से अलग करके इनमें RNA की उपस्थिति का पता लगाया।

  • पैलेडे ने ही इनको राइबोसोम्स का नाम दिया। कोशिकाओं को डिफरैन्सियल सैण्ट्रिफ्यूगेशन विधि (differential centrifugation method) के द्वारा अलग किया जाता है जिसके अन्तर्गत एक ऐनालिटिकल सैण्ट्रिफ्यूज (analytical centrifuge) का उपयोग किया जाता है।

  • ये कोशिका में प्रोटीन्स का संश्लेषण करते हैं। प्राप्ति स्थान (Occurrence)-राइबोसोम्स सूक्ष्म कोशिकीय कण होते हैं जो स्तनियों की परिपक्व लाल रुधिर कणिकाओं (RBC) को छोड़कर, जन्तु तथा पादप की सभी कोशिकाओं में पाये जाते हैं।

  • ये प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक दोनों ही कोशिकाओं में पाये जाते हैं। प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में ये स्वतन्त्र रूप से कोशाद्रव्य में पाये जाते हैं। यूकैरियोटिक कोशिकाओं में ये एण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम की बाहरी सतह पर तथा स्वतन्त्र रूप में कोशाद्रव्य में भी पाये जाते हैं। प्रोकैरियोटिक कोशिका जैसे बैक्टीरिया में ये स्वतन्त्र अवस्था में पाये जाते हैं जिन्हें मोनोसोम्स (monosomes) कहते हैं। यूकैरियोटिक कोशिकाओं में राइबोसोम्स ER की सतह पर गुच्छों के रूप में पाये जाते हैं। इनको पॉली-राइबोसोम्स (poly-ribosomes) कहते हैं। ये सक्रिय रूप से m-RNA की लड़ से आपस में बँधे रहते हैं।

  • संख्या (Number)-कोशिका में राइबोसोम्स की संख्या कोशिका के अन्दर उपस्थित RNA की मात्र पर निर्भर करती है। एण्टअमीबा कोली (Entamoeba coli) में इनकी संख्या 20,000 से 30,000 तक पायी जाती है। खरगोश की प्रत्येक रेटीकुलोसाइट कोशिका में इनकी संख्या 1 x 10% होती है। परिमाण एवं आकृति (Size and Shape)-राइबोसोम्स के परिमाण या आकार में पर्याप्त समरूपता पायी जाती है। जन्तु एवं पौधों की कोशिकाओं में इनका आकार 150A से 2004 तक होता है। ये अत्यन्त छोटे 80A के आकार के और अत्यन्त बड़े लगभग 300A के आकार के भी होते हैं। आकृति में ये लगभग चपटे तथा गोलाकार होते हैं।

राइबोसोम्स के प्रकार (Types of Ribosomes):-

आकार एवं सैडिमैण्टेशन कोफिसिएण्ट (S' ) के आधार पर कोशिकाओं में राइबोसोम्स दो प्रकार

आकार एवं सैडिमैण्टेशन कोफिसिएण्ट (S' ) के आधार पर कोशिकाओं में राइबोसोम्स दो प्रकारके होते हैं-

(1) 70S राइबोसोम्स (70S Ribosomes)-

ये बैक्टीरिया तथा ब्लू-ग्रीन ऐल्गी की प्रोकैरियोटिक

कोशिकाओं तथा यूकैरियोटिक कोशिकाओं के क्लोरोप्लास्ट तथा माइटोकॉण्ड्रिया में पाये जाते हैं। इनका आण्विक भार 2.7x 106 डाल्टन तथा सैडिमैण्टेशन कोफिसिएण्ट 70S (S = (Svedberg unit) होता है।

(2) 80S राइबोसोम्स (80S Ribosomes)-

ये प्रायः सभी यूकैरियोटिक कोशिकाओं में पाये जाते हैं। ये आकार में कुछ बड़े होते हैं। इनका सैडिमैण्टेशन कोफिसिएण्ट 80S तथा आण्विक भार 4 x 106 डाल्टन

होता है।

=============

@GauravSaxena01

Similar questions