Hindi, asked by simranbhardwajs0913, 8 months ago

कोश किसे कहते हैं यह कितने प्रकार का होता है स्पष्ट कीजिए​

Answers

Answered by akashkumar02042001
25

Answer:

भाषा कोश भी मुख्यता तीन प्रकार का होता है- वर्णनात्मक, ऐतिहासिक और तुलनात्मक। a) वर्णनात्मक कोश- वर्णात्मक कोश में किसी भाषा के एक निश्चित कालखण्ड को आधार बनाकर कोश का निर्माण किया जाता है। इस प्रकार के कोश में जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं उन अर्थों को प्रयोगाधिक्य के आधार पर एक क्रम में रखा जाता है।

Answered by shishir303
12

कोश शब्द का अर्थ है, जहाँ पर कुछ संग्रह किया जा सके। कोश ज्ञान, शब्द, वस्तुओं के संग्रह के संबंध मे प्रयुक्त होता है। कोश ज्ञान एवं सूचना आदि के भंडार को कहते हैं, जहाँ पर ज्ञान एवं सूचनाओं का संग्रह किया जाता है। कोश अनेक प्रकार का होता है...

शब्दकोश या भाषाकोश — इस कोश में शब्दों का वर्णक्रम के अनुसार संग्रह किया जाता है, और उनके अर्थ की व्याख्या की जाती है। शब्दकोश एक भाषीय भी हो सकता है और द्विभाषीय भी हो सकता है। जैसे हिंदी शब्दकोश में हिंदी शब्दों के व्यापक अर्थ की व्याख्या की जाती है। जबकि हिंदी-अंग्रेजी या अंग्रेजी-हिंदी शब्दकोश में हिंदी शब्दों के अंग्रेजी अर्थ की या अंग्रेजी शब्द के हिंदी अर्थ की व्याख्या की जाती है। शब्दकोश को अंग्रेजी में डिक्शनरी कहते हैं। भाषा कोश तीन प्रकार का होता है, वर्णनात्मक, ऐतिहासिक और तुलनात्मक कोश।

व्यक्ति कोश — किसी साहित्यिककार या विद्वान व्यक्ति के शब्दों को आधार बनाकर इस कोश का निर्माण किया जाता है जैसे विभिन्न तरह के साहित्यिक/लेखकों के कोश, तुलसीदास, प्रेमचंद आदि के कोश आदि।

पुस्तककोश — किसी ग्रंथ में प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को आधार बनाकर इसका निर्माण किया जाता है। जैसे रामायण का कोश, गीता का कोश, रामचरितमानस का कोश आदि।

ज्ञानकोश — इस तरह के कोश में विभिन्न तरह की उपयोगी सूचनाओं का भंडार किया जाता है, जोकि सामान्य ज्ञान से संबंधित होती हैं। इसमें सामयिक या समसामयिक घटनाओं का संग्रह भी किया जाता है।

≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡

Similar questions