Science, asked by Arnav8848, 10 months ago

किशोरावस्था में ध्यान रखने योग्य बातें लिखिए।

Answers

Answered by pintusingh41122
0

Answer:

किशोरावस्था किशोर मस्तिष्क के अंदर महत्वपूर्ण वृद्धि और विकास का समय है। किशोर को हर दिन कम से कम 60 मिनट शारीरिक रूप से सक्रिय होना चाहिए।

किशोरावस्था में ध्यान रखने योग्य बातें;

1. नियमित रूप से व्यायाम करें।

2. स्वस्थ आहार खाना चाहिए।

3. स्वस्थ वजन बनाए रखना चाहिए।

4. पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

5. टीकाकरण के साथ रहना चाहिए।

6. अपने दांतों को ब्रश और फ्लॉस करना चाहिए।

7. ज़ोर से संगीत नहीं सुनना चाहिए।

Answered by dailymotivatee
0

Answer:

अगर आप भी एक किशोर बच्चे के माता पिता है , या आपका बच्चा किशोरावस्था की और बढ रहा है | तो आप इन 15 बातों का ख्याल रखेंगे तो ये किशोरावस्था आपके बच्चे के लिए ही नहीं , आपके लिए भी बहुत सुखद होंगी | क्योकि ये ही वो समय होता है | जब माता -पिता और बच्चे के बीच में तालमेल या तो बहुत अच्छा हो जाता है, या वो बिगड़ जाता है |

Explanation:

1. उनके दोस्त बने 

जिस उम्र के दौर से बच्चा गुजर रहा है, उसके लिए खुद को समझना मुश्किल हो रहा होता है | ऊपर से माता पिता उसको अभी भी बच्चा समझते है | लेकिन अब वो बच्चे से किशोर की और बढ रहा है | शारीरिक बदलाव के साथ मानशिक बदलाव भी बहुत तेजी से हार्मोन्स की वजह से होते है | तो उसको कोई ऐसा चाहिये | जो इन बदलावों को समझा सके |

लेकिन माता पिता अधिकतर ऐसे मामले में बच्चो के साथ , जबरदस्ती वाला बर्ताव रखते है | जो बच्चो को स्वीकार नहीं होता है | इसलिए अब वो समय आ गया है, बच्चो के साथ एक दोस्त का रिश्ता बनाये | उसकी बढती उम्र में जो बदलाव हो रहे है , शारीरक और मानिसक दोनों पर बात की जाये | क्योकि आप उस दौर से निकल चुके है | इसलिए उसको अपना उदाहरण देकर बता सकते है | अब बच्चे  को माता पिता के रूप में एक अच्छे दोस्त की जरुरत है |

इसलिए उसको वो दे, जिसको उसकी जरुरत है | उसके साथ दोस्त का रिश्ता निभाए, उसकी सुने और अपनी सुनाये |

2. दिनचर्या का सही रूटीन बनाये 

उम्र के इस दौर में शरीर में उर्जा का प्रभाव अधिक होता है | अगर इस उर्जा को नियंत्रित नहीं किया जाता तो बच्चा या तो ज्यादा आलसी या खुराफ़ाती हो जाता है | जो उस उर्जा का इस्तेमाल (kishore avastha me kin batao ka dhyan rakhe ) ऐसे कामो में लगा देता है , जिससे कुछ हासिल नहीं होता है | सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना , देर तक जागना , सुबह देर से उठना , ये सब आम बात हो जाती है | इसलिए माता पिता को डेली रूटीन बनाना चाहिये | सोने से लेकर , जागने तक समय तैयार करे |

जब रूटीन बनाये बच्चे के साथ , विचार विमर्श जरुर करे | उस पर कोई भी नियम जबरदस्ती थोपे नहीं | लेकिन उसकी हर बात भी ना माने , आप ऐसा क्यों कर रहे है | उसके बारे में खुलकर बात जरुर करे | डेली रूटीन के फ़ायदे बताये , कैसे महान लोगो ने अपने जीवन को नियंत्रित करके, महान कार्य किये | क्योकि हर इन्सान उदाहरण से जल्दी सीख जाते है |

https://motivatedaily.in/kishore-avastha-me-kin-batao-ka-dhyan-rakhe/

Attachments:
Similar questions