Science, asked by eshwarchandra7261, 9 months ago

कुश्ती के इतिहास को स्पष्ट कीजिए।

Answers

Answered by ajaypandey53
0

Explanation:

please like and follow

Attachments:
Answered by bhatiamona
0

कुश्ती के इतिहास पर गौर करें तो कुश्ती का इतिहास बहुत पुराना है। कुश्ती का वर्णन भारत के रामायण और महाभारत जैसो ग्रंथों में भी मिलता है। कुश्ती एक बेहद प्राचीन खेल है रहा है। ये आज भी उतना ही लोकप्रिय है, जितना पहले था।

Explanation:

कुश्ती का वर्णन रामायण काल में हनुमान और महाभारत काल में भीम के संदर्भ में मिलता है। रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों में वर्णन है कि रामायण काल में हनुमान अपने साथियों के साथ कुश्ती लड़ा करते थे तथा महाभारत काल में भीम अपने साथियों के साथ कुश्ती लड़ा करते थे। कुश्ती के अखाड़ों का इतिहास लगभग ढाई हजार वर्ष पुराना है और शैव संप्रदाय से जुड़े अनेक अखाड़ा कुश्ती के संदर्भ में ही स्थापित किए गए थे।

कुश्ती दो व्यक्तियों के बीच में खेले जाने वाला अति प्राचीन खेल है, जिसमें खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी को एक विशेष स्थिति में लाकर उसे पछाड़ने का प्रयत्न करता है। कुश्ती में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पहलवान कहते हैं तथा जिस मैदान पर यह खेल खेला जाता है, उस मैदान को अखाड़ा कहा जाता है। कुश्ती की जो प्रतियोगिता होती है  उसे दंगल कहते हैं। आधुनिक समय में कुश्ती पूरे विश्व में एक लोकप्रिय खेल है।

कुश्ती से संबंधित अन्य प्रश्न के लिये नीचे दिये लिंक पर जायें...

कुश्ती की प्रतियोगिता को क्या कहते हैं?

https://brainly.in/question/12916349

कुश्ती के विकास को समझाइये।

brainly.in/question/12916721

Similar questions