History, asked by HMurmu4474, 9 months ago

क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा था?

Answers

Answered by kolhapureshraddha8
0

Explanation:

Vatican City - 0.44 sq km

Answered by bhatiamona
0

क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस यूरोप का सबसे बड़ा राज्य था।  

Explanation:

रूस यूरोप का ही नहीं पूरे विश्व का सबसे बड़ा देश है। रूस विश्व के कुल क्षेत्रफल के 1/6 भाग पर फैला हुआ है। रूस का आकार इतना विशाल है कि वह यूरोप और एशिया दोनों महाद्वीप में समा जाता है। मुख्यतः रूस को यूरोप में गिना जाता है क्योंकि रूस में बसने वाली ज्यादातर संख्या उसके यूरोप वाले हिस्से में ही रहती है। उसका एशिया वाला हिस्सा जिसमें साइबेरिया का विशाल मैदान है, वह अत्यंत ठंडा भाग है और यहां पर जनसंख्या का घनत्व बेहद कम है।

रूस का आकार सबसे बड़ा है और भारत से 5 गुना अधिक बड़ा होने के बावजूद उसकी जनसंख्या पूरे विश्व में सातवें नंबर पर है। इसलिए रूस का जनसंख्या घनत्व पूरे विश्व में सबसे कम है। 2005 की जनगणना के अनुसार रूस की आबादी लगभग 143000000 है। 1991 तक रूस सोवियत गणराज्य के नाम से जाना जाता था। जिसमें कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़्बेकिस्तान जैसे देश थे। बाद में 1991 में सोवियत संघ का विघटन हो गया और रूस सबसे बड़ा राज्य बना। विघटन के बाद उक्त देश अलग स्वतंत्र देश बने। इस विघटन के बावजूद भी रूस केवल यूरोप की ही नही बल्कि विश्व का सबसे बड़ा देश है।

Similar questions