CBSE BOARD XII, asked by sonysk217gmailcom79, 5 hours ago

'क्ष' ध्वनि किसके अंतर्गत आती है।
(1) तालव्य
(i) मूल स्वर
(ii) घोष वर्ण
(iv) संयुक्त वर्ण
answer ​

Answers

Answered by shishir303
0

सही विकल्प होगा...

✔ (iv) संयुक्त वर्ण

व्याख्या :

‘क्ष’ ध्वनि संयुक्त व्यंजन के अन्तर्गत आती है।

संयुक्त व्यंजन इस प्रकार हैं, क्ष , त्र , ज्ञ , श्र।

वर्णों के प्रकार...

कंठव्य ➲ अ, आ, क, ख, ग, घ, ङ

तालव्य ➲ तालु और जीभ के स्पर्श से बोले जानेवाले वर्ण, जैसे इ, ई, च, छ, ज, झ, य और श।

मूर्द्धन्य ➲ मूर्द्धा और जीभ के स्पर्श वाले वर्ण- ट, ठ, ड, ढ, र, ष।

दन्त्य ➲ दाँत और जीभ के स्पर्श से बोले जाने वाले वर्ण, जैसे त, थ, द, ध, ल, स।

ओष्ठ्य ➲ दोनों होठों के स्पर्श से बोले जाने वाले वर्ण, जैसे उ, ऊ, प, फ, ब, भ, म।

कण्ठतालव्य ➲ कण्ठ और तालु में जीभ के स्पर्श से बोले जाने वाले वर्ण, जैसे ए, ऐ।

कण्ठोष्ठय ➲ कण्ठ द्वारा जीभ और ओठों के कुछ स्पर्श से बोले जाने वाले वर्ण, जैसे ओ और औ।

दन्तोष्ठय ➲ दाँत से जीभ और ओठों के कुछ योग से बोला जाने वाले वर्ण, जैसे व।

नासिक्य ➲ ङ, ञ, ण, न, म।

Similar questions