किताबों का समूहवाची शब्द क्या होगा
Answers
किताबों का समूहवाची शब्द क्या होगा?
किताबों को समूहवाची शब्द इस प्रकार होगा :
किताबों का समूहवाची शब्द : बंडल (किताबों का बंडल)
व्याख्या :
समूहवाची शब्द से तात्पर्य उन शब्दों से होता है, जो किसी वस्तु अथवा प्राणी के समूह के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं। ऐसे शब्द जो अलग-अलग वस्तुओं या प्राणियों के समूह को प्रदर्शित करते हैं, उन्हें समूहवाची शब्द कहते हैं।
जैसे...
गड्डी नोटों का समूह है, इसलिए गड्डी एक समूहवाची शब्द है।
गट्ठर लकड़ियों का समूह होता है, इसलिए गट्ठर समूहवाची शब्द है।
भीड़ लोगों का समूह है, इसलिए भीड़ समूहवाची शब्द है।
समूहवाची शब्द के कुछ उदाहरण...
- गुच्छा अंगूर, फूलों या चाबियों का समूह।
- झुंड पशुओं का या पक्षियों का समूह।
- टुकड़ी सैनिकों या पुलिस सिपाहियों का समूह।
- ढेर अनाज के दानों का समूह अथवा कूड़े का समूह।
#SPJ3
——————————————————————————————————————
कुछ और जानें :
निम्नलिखित शब्दों का लिंग पहचानकर लिखो :
https://brainly.in/question/49299483
समूहवाची शब्द किसे कहते हैं
उदाहरण सहित समझाइए।
https://brainly.in/question/36937552?msp_srt_exp=6