Hindi, asked by pg2361207, 9 months ago


(क) वाक्य किसे कहते है ?
(ख) सूर्योदय हुआ और उजाला छा गया। (यह किस प्रकार
वाक्य है।)
(ग) रोगी उठ नहीं सकता। (भाववाच्य में बदलें)
(घ) राम ने लंका का राज्य विभीषण को दे दिया।​

Answers

Answered by PRIME11111
0

Answer:

दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं।

संयुक्त वाक्य

रोगी उठा नहीं जाता

Answered by bhatiamona
0

(क) वाक्य किसे कहते है ?

उत्तर : वाक्य से तात्पर्य शब्दों के उस समूह से है, जिसने कोई सार्थक अर्थ प्रकट होता हो। वाक्य शब्दों का समूह होता है, जो किसी प्रयोजन के लिये रचा जाता है। वाक्य के दो अंग होतें है, उद्देश्य एवं विधेय।

(ख) सूर्योदय हुआ और उजाला छा गया। (यह किस प्रकार वाक्य है।)

उत्तर : सूर्योदय हुआ और उजाला छा गया। ये एक संयुक्त वाक्य है। क्योंकि इस वाक्य में दो प्रधान वाक्य है, जो 'और' योजक द्वारा एक दूसरे से जुड़े हैं। संयुक्त वाक्य रचना के आधार पर वाक्य का एक भेद है।

(ग) रोगी उठ नहीं सकता। (भाववाच्य में बदलें)

उत्तर : भाववाच्य : रोगी से उठा नही जाता।

(घ) राम ने लंका का राज्य विभीषण को दे दिया।​ (कर्मवाच्य में बदलें।

उत्तर : कर्मवाच्य : राम द्वारा लंका का राज्य विभीषण को दे दिया गया।

Similar questions