Hindi, asked by singhtilak713, 1 month ago

काव्य रस के प्रमुख बिंदुओं को समझाइए​

Answers

Answered by shishir303
1

¿ काव्य रस के प्रमुख बिंदुओं को समझाइए​।

✎... काव्य शास्त्र के 5 बिंदु होते हैं, जो कि इस प्रकार हैं।

  • काव्य की परिभाषा
  • काव्य के भेद
  • काव्य के गुण
  • काव्य के अंग
  • काव्य की शब्द शक्ति

काव्य की परिभाषा ➲ जो शब्द सुनकर हमारे मन में मधुर, कोमल संगीतात्मक भाव उत्पन्न हो वह काव्य कहलाता है

काव्य के भेद ➲ काव्य के भेद दो प्रकार के होते हैं...

  • सामान्य दृष्टि के आधार पर
  • रचना के आधार पर

सामान्य दृष्टि के आधार पर काव्य दो तरह के होते हैं...

  • दृश्य काव्य
  • श्रव्य काव्य

दृश्य काव्य में भावों का प्रदर्शन संकेतों, अभिनय आदि के द्वारा किया जाता है।

श्रव्य काव्य में काव्य को सुनकर या पढ़कर ही आनंद प्राप्त होता है।

रचना के आधार पर काव्य के तीन भेद होते हैं...

  • पद्य काव्य
  • गद्य काव्य
  • चंपू काव्य

पद्य काव्य लय, छंद और अलंकार आदि का समावेश होता है। पद्म काव्य के दो भेद होते हैं...

  • प्रबंध काव्य
  • मुक्तक काव्य

प्रबंध काव्य के भी तीन भेद होते हैं...

  • महाकाव्य
  • खंडकाव्य
  • अशाव्यगतियाँ

मुक्तक काव्य के दो भेद होते हैं...

  • गीतिकाव्य
  • पाठ्य काव्य

गद्य काव्य और चंपू काव्य का कोई भेद नही होता।

काव्य के तीन गुण होते हैं...

  • ओज गुण
  • माधुर्य गुण
  • प्रसाद गुण

काव्य के तीन अंग होते हैं...

  • रस
  • छंद
  • अलंकार

काव्य की शब्द शक्ति भेद तीन प्रकार के होते हैं...

  • अविधा शब्द शक्ति,
  • व्यंजना शब्द शक्ति
  • लक्षणा शब्द शक्ति  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Answered by kuldeepkarsh452
0

Explanation:

kavya ras ke vibhinn binduo par ek prayojan taiyar kare

Similar questions