Science, asked by PragyaTbia, 11 months ago

केवल वे विभिन्नताएँ जो किसी एकल जीव (व्यष्टि) के लिए उपयोगी होती हैं, समष्टि में अपना अस्तित्व बनाए रखती हैं। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? क्यों एवं क्यों नहीं?

Answers

Answered by GauravSaxena01
6

Answer:-

हां मैं सहमत हूं कि विभिन्नताएं जो किसी एक जीब के लिए उपयोगी होती है समष्टि में अपना अस्तित्व बनाए रखती हैं।

प्रकृतिक वरण से स्पष्ट है कि प्रकृति केवल उन्हीं व्यष्टि का चयन करती है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आप को परिस्थिति के अनुकूल बना लेते हैं। अथवा परिस्थिति के अनुकूल अपने आप को जीवित रख पाते हैं।

अतः स्पष्ट है कि वही जीव प्रकृति में जीवित रह पाते हैं जो प्रकृति के अनुसार अपने आप को परिवर्तित कर पाते हैं। तथा वे जीव जो अपने आप को प्रकृति के अनुसार परिवर्तित नहीं करते तो वह विलुप्त हो जाते हैं।

===============
@GauravSaxena01
Answered by nikitasingh79
6

उत्तर :

हां , हम इस कथन से सहमत हैं कि किसी एकल जीव के लिए विभिन्नताएं उपयोगी होती हैं तथा वह समष्टि में अपना अस्तित्व बनाए रखती है। यह उपयोगी विभिन्नताएं पीढ़ी दर पीढ़ी वंशागत होती रहती है।

उदाहरण :  

एक कोई भी बदलाव जो एक गुण के लिए उपयोगी है ,आगे आने वाले समय में किसी अन्य कार्य के लिए भी उपयोगी हो सकता है, जैसे पक्षियों में पर जो संभवतः ठंडे मौसम में उन्हें गर्म रखने के लिए विकसित हुए थे, आगे आने वाले समय में उड़ने के लिए भी उपयोगी हो गए ।वास्तव में कुछ उड़ने के लिए समर्थ नहीं थे। बाद में संभवतः पक्षियों ने परों को उड़ने के लिए अपनाया।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।


Similar questions