CBSE BOARD X, asked by akashdubey2912, 4 months ago

क्या आपको लगता है कि हर नया देश जो औद्योगीकरण करना चाहता है , उसे दूसरे देशों से टक्कर लेना जरूरी है ? क्या इसके और तरीके हो सकते​

Answers

Answered by shristirsvm
5

Answer:

नहीं, ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि हर नया देश जो औद्योगिकीकरण करना चाहता है, उसे दूसरे देशों से टक्कर लेना जरूरी है।

किसी भी देश में औद्योगिकीकरण के विकास के लिए उस देश में की सरकारी नीतियां और उस देश के अंदर का आधारभूत ढांचा मजबूत होना आवश्यक है। यदि कोई देश औद्योगिकीकरण के विकास के लिए दूसरे देशों से टक्कर लेना चाहता है, तो वह किसी भी दृष्टि से व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि हर देश अपनी आवश्यकताएं होती है उसकी अपनी आर्थिक, राजनीतिक, भौगोलिक परिस्थितियां, प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता आदि अन्य कई कारक होते हैं, जो औद्योगिकीकरण के विकास के लिए उत्तरदायी होते हैं।

यदि कोई देश औद्योगिकीकरण विकास करना चाहता है तो सबसे पहले उसे देश की सरकार अपनी स्पष्ट और व्यवहारिक नीति बनाये जो औद्योगिकीकरण के विकास को प्रेरित करे और उद्योगों की स्थापना के अनुकूल हो। वो देश अंदर का आधारभूत ढांचा मजबूत करें जो उद्योगों की स्थापना को आसान बनाये।

किसी भी देश का औद्योगिकरण विकास उद्योगों की स्थापना से होता है, ना कि दूसरें देशों से टक्कर लेने से। किसी दूसरे देश में जिस तरह का उद्योग सफल है, वैसा आवश्यक नही कि किसी अन्य देश में भी हो, क्योंकि हर देश की अपनी आवश्यकतायें और प्रकृति होती है, उसी के अनुरूप उद्योंगो का विकास किया जाता है। इसलिये स्पष्ट है कि ये जरूरी नही कि किसी देश को औद्योगिकीकरण के विकास के लिये दूसरे देश से टक्कर लेना जरूरी है।

Explanation:

MARK ME AS A BRANLIST !!!!!!!

Similar questions