Political Science, asked by gurjarpawan951, 9 months ago

क्या भारत को राष्ट्रमंडल का सदस्य रहना चाहिए तर्क वितर्क दीजिए ​

Answers

Answered by Anonymous
2

तर्क

भारत एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। राष्ट्रमंडल में जितने भी देश शामिल हैं भारत उनमें सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की कगार पर है। भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट चाहिये। ऐसे में उसे अपना पक्ष मजबूत करने के लिये समर्थन बढ़ाने के लिये राष्ट्रमंडल के सदस्य देशो की आवश्यकता पड़ सकती है। राष्टमंडल के अन्य सदस्य देशो में रह रहे भारतीयों के हितों की रक्षा के लिये भारत को राष्ट्रमंडल में रहना आवश्यक है।

वितर्क

राष्ट्रमंडल की अब कोई विशेष प्रासंगिकता नही रह गयी है। ये केवल ब्रिटिश गुलामी का प्रतीक बनकर रह गया है। राष्ट्रमंडल का सदस्य बने रहना हमें बार-बार ब्रिटिश गुलामी की याद दिलाता है। राष्ट्रमंडल के देशों के बीच कोई मजबूत आर्थिक या राजनीतिक सहयोग नही है। ये केवल राष्ट्रमंडल खेलों तक सिमट कर रह गया है। अमेरिका ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा होने के बावजूद इसका सदस्य नही है तो हमारी भी ऐसी कोई विवशता नही होनी चाहिये। राष्ट्रमंडल की अपेक्षा ‘बिम्सटेक’, ‘ब्रिक्स’, ‘जी-20’ जैसे संगठन भारत के लिये ज्यादा उपयोगी हैं, जिनका भारत सदस्य है।

Similar questions