Economy, asked by renuroy62, 6 months ago

क्या राष्ट्रीय आय में वृद्धि आर्थिक कल्याण का सूचक है​

Answers

Answered by shishir303
0

देश की राष्ट्रीय आय में वृद्धि आर्थिक कल्याण का सूचक है, लेकिन इसकी अपनी सीमाएं होती हैं, जो इस प्रकार हैं...

  • जनसंख्या की वृद्धि : यदि राष्ट्रीय आय बढ़ रही है, लेकिन उसी गति से देश की जनसंख्या भी बढ़ रही है तो राष्ट्रीय आय अधिकतर जनसंख्या द्वारा उपभोग कर ली जाएगी, इससे जनसंख्या का जीवन स्तर नहीं सुधरेगा। यानि स्थिति पूर्ववत बनी रहेगी।
  • कीमतों में बढ़ोतरी : यदि राष्ट्रीय आय में वृद्धि कीमतों में हुई वृद्धि के कारण हुई है, तो यह आर्थिक कल्याण का मापदंड नहीं माना जा सकता, क्योंकि जनता को कोई सीधे लाभ नही पहुँचता और ना उनकी जीवन बेहतर होता है।
  • राष्ट्रीय आय का वितरण : केवल राष्ट्रीय आय में वृद्धि को उस देश के समस्त नागरिकों के आर्थिक कल्याण का सूचक नहीं माना जा सकता क्योंकि इसका वितरण किस तरह हुआ है, यह देखा जाता है। राष्ट्रीय आय को आर्थिक कल्याण का सूचक तभी माना जाएगा, जब देश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में कमी आए और अमीरों और गरीबों के बीच का अंतर कम हो।
  • बाहरी कारण : देश की राष्ट्रीय आय में वृद्धि कई ऐसे बाहरी कारणों से भी होती है, जिनका देश के लोगों के जीवन स्तर पर कोई विशेष प्रभाव नही पड़ता अर्थात इससे उनका कल्याण नही होता।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions