Economy, asked by surendrakushwaha2415, 2 months ago

क्या समाजवादी अर्थव्यवस्था में केंद्रीय समस्याओं का हल संभव है?​

Answers

Answered by Anonymous
2

Answer:

समाजवादी अर्थव्यवस्था में केंद्रीय समस्याओं का हल

Explanation:

समाजवादी अर्थव्यवस्था की प्रमुख विशेषता यह होती है कि इस अर्थव्यवस्था के अंतर्गत उत्पादकों को कुछ प्रश्न जैसे- क्या उत्पादन होगा, कैसे होगा तथा किसके लिए किया जाएगा आदि के विषय में सोचने की आवश्यकता नहीं होती। इन सभी समस्याओं के समाधान की ज़िम्मेदारी राज्य अथवा आर्थिक नियोजन समिति की होती है।

    उत्पादन के विभिन्न साधनों पर सम्पूर्ण समाज का नियंत्रण होता है तथा आर्थिक क्रियाओं का संचालन सभी के हित में किया जाता है। इसलिए इसमें आर्थिक स्वतंत्रता नहीं पायी जाती। समाज की आवश्यकताओं के आधार पर प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय समस्याओं का समाधान किया जाता है। नियोजन समिति सामाजिक उद्देश्यों, उपलब्ध संसाधनों की प्राथमिकता के आधार पर उनमें सामंजस्य स्थापित करते हुए उत्पादन संबंधी निर्णय लेती है। पूँजीवाद में क़ीमत-यंत्र द्वारा निर्धारण होता है किंतु समाजवाद में नियोजन समिति द्वारा इन समस्याओं का समाधान होता है।

Similar questions