Science, asked by onlystudy468, 2 months ago

क्या धाया और परावर्तन समान होते है,​

Answers

Answered by niharika0710
0

Answer:

प्रकाश ऊर्जा का एक रूप है जिससे हमें देखने में मदद मिलती है। जब किसी वस्तु पर प्रकाश पड़ता है तो उसमें से कुछ प्रकाश परावर्तित हो जाता है। जब यह परावर्तित प्रकाश हमारी आँखों पर पड़ता है तो हम उस वस्तु को देख पाते हैं।

Explanation:

छाया

जब प्रकाश किसी अपारदर्शी वस्तु पर पड़ता है तो वस्तु की दूसरी ओर उपस्थित परदे पर एक काला धब्बा बनता है। इस धब्बे को छाया कहते हैं। छाया के बनने के लिए तीन चीजें जरूरी हैं: प्रकाश का स्रोत, अपारदर्शी वस्तु और परदा।

छाया का आकार दो बातों पर निर्भर करता है: प्रकाश के स्रोत से दूरी और प्रकाश किरणों से वस्तु पर बनने वाला कोण। यदि प्रकाश का स्रोत वस्तु के निकट होता है तो छाया बड़ी बनती है। यदि प्रकाश का स्रोत वस्तु से दूर होता है तो छाया छोटी बनती है। यदि प्रकाश की किरणों का कोण छोटा होता है तो छाया बड़ी बनती है। यदि प्रकाश की किरणों का कोण बड़ा होता है तो छाया छोटी बनती है। आपने गौर किया होगा कि सुबह और शाम के समय किसी वस्तु की छाया लंबी बनती है, जबकि दोपहर के समय छाया छोटी बनती है।सूची छिद्र कैमरा

सूची छिद्र कैमरा एक सरल उपकरण है। इस कैमरे से वास्तविक और उलटा प्रतिबिंब बनता है। एक सूची छिद्र कैमरा दो बक्सों से बना होता है। एक बक्सा दूसरे के भीतर इस तरह कसकर फिट रहता है कि इसे आगे पीछे खिसकाया जा सके। कैमरे के अगले भाग में एक सुई के नोक के बराबर छेद होता है। कैमरे के पिछले भाग पर एक पारभाषी परदा रहता है। बक्से को आगे पीछे खिसकाने से सूची छिद्र और परदे के बीच सही दूरी बनाने से परदे पर साफ प्रतिबिंब मिलता है।

दर्पण और परावर्तन

जब प्रकाश किसी चमकदार सतह पर पड़ता है तो प्रकाश की किरणें वापस मुड़ जाती हैं। इस घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं। दर्पण की सतह पर से प्रकाश का अधिकांश हिस्सा परावर्तित हो जाता है।

Similar questions