Environmental Sciences, asked by jaslin9011, 11 months ago

कोयला किस प्रकार का संसाधन है ?

Answers

Answered by babusinghrathore7
18

कोयला प्राकृतिक ,अनवीकरणीय, ऊर्जा संसाधन  हैं।

संसाधनों का वर्गीकरण

1- प्राकृतिक

2- मानव निर्मित

यदि इस आधार पर देखें तो कोयला प्राकृतिक संसाधन हैं।

   उत्पत्ति के आधार पर प्राकृतिक संसाधन दो प्रकार के हैं

          1- अजैव संसाधन

         2- जैव संसाधन

          इस आधार पर कोयला अजैव प्राकृतिक संसाधन हैं।

एक अन्य आधार पर प्राकृतिक संसाधनों को विस्तृत रुप से दो भागों में बांटा जाता हैं।

1- नवीकरणीय संसाधन - ये वे संसाधन हैं जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पूरित हो जाते हैं। इनमें से कुछ असीमित हैं और उन पर मानवीय क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता हैं। जैसे - सौर और पवन ऊर्जा।

2- अनवीकरणीय स्रौत - ये वे संसाधन हैं जिनका भंडार सीमित हैं। भंडार के एक बार समाप्त हो जाने के बाद उनके नवीकृत या पुनः पूरित होने में हजारों वर्ष लग जाते हैं। कोयला, पैट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस इसके कुछ उदाहरण हैं।

ऊर्जा संसाधन और गैर ऊर्जा संसाधन के आधार पर वर्गीकरण किया जाये तो कोयला ऊर्जा संसाधन हैं।

Similar questions