Hindi, asked by raoajay551, 8 months ago

कबीर की काव्यगत विशेषताओं का वणृन करो

Answers

Answered by leelamewara125
3

कबीरदास की काव्यगत विशेषताएं ( कवि परिचय )

कबीरदास भक्तिकाल के निर्गुण कवियों में अग्रगण्य हैं | यद्यपि वे पढ़े-लिखे नहीं थे जैसी की उनकी स्वीकरोती है —

‘ मासि कागद धुट्यों नहि कलम गह्यौ नहि हाथ ’

तथापि उन्होंने जो कहा वही कविता बन गई जिसके बल पर उन्हें जितनी ख्याति मिली उतनी विरले कवि को ही ख्याती प्राप्त होती है |

   सर्वप्रथम कबीर ने रूढ़ियों, सामाजिक कुरितियों, तिर्थाटन, मूर्तिपूजा, नमाज, रोजादि का खुलकर विरोध किया | एक ओर उन्होंने हिन्दुओं को यह कहा है —

“ पाहन पूजै हरि मिलै तो मैं पूजूँ पहार |

ताते ये चक्की भली जो पीस खाय संसार || ”

तो दूसरी ओर मुसलमानों को कहा —

“ कंकड़ पत्थर जोरि कै मस्जिद दिया बनाय |

ता चढ़ मुल्लाबाग है क्या बहरा हुआ खुदाय || ”

इतना ही नहीं जो मुसलमान दिन भर रोजा रखता है और रात को गाय की हत्या करता है, उन्हें कबीर ने स्पष्ट कहा है —

“ दिन में रोजा रखत है रात हनत हैं गाय |

यह तो खून वो बन्दगी कैसे खुशी खुदाय || ”

उधर तीर्थाटन करने वाले को कहा है —

“ कस्तूरी कुण्डली बसै मृग ढढै बन माही | ”

कबीर को मान्यता है कि तीर्थ, व्रत, उपवासादि सब व्यर्थ है, क्योंकि इनके द्वारा ब्रह्म की प्राप्ती असंभव है |

   उनके विचार से ब्रह्म का स्वरूप यह है —

“जाके मुँह माथा नहीं, नाहिं रूप कुरूप |

पुहुप बास थैं पातरा ऐसा तत्र अनूप ||”

यद्यपि ब्रह्म का वास फूल में सुगंध की भाँति है तथापि जीव अज्ञानान्धकार में भटकता है जबकि गीर ने स्पष्ट कहा है —

“तेरा साँई तुज्झ में क्यां पुहुपन में बास |

कस्तूरी की मिरग ज्यों फिर फिर ढूढैं बास ||”

वस्तुतः ईश्वर प्राप्ति कबीर के अनुसार आत्मज्ञान से ही संभव है तभी तो उन्होंने कहा कि —

“आत्मज्ञान बिना सब सूना ज्यों मथुरा क्या कासी |

घर में वसुंधरी नहि सृझै बाहर खोजन जासी ||”

कबीर ने ब्राह्य भेदों को व्यर्थ बताते हुए सबको एक ही परमात्मा की सन्तान बताया और सामान्य भावना का प्रतिपादन किया | तात्पर्यः कबीर ने प्रेम तत्व का समावेश ही नही किया वरन उसको अत्यधिक व्यापक बचा दिया | उनकी दृष्टी में भगवान के भक्ती का अधिकार सबको है —

“जात पाँति पूछे न कोई हरि को भजै सो हरि को होई |”

संसार जीवन की ज्ञानभंगुरता की ओर संकेत करते हुए कबीर ने कहा —

“रहना नहि देश विराना है,

यह संसार कागद की पुड़िया

बूँद पड़े गल जाना है |”

यह सही है कि कबीर की कविता का भावपक्ष जितना सबल है उतना कलापक्ष नहीं | कबीर की मान्यता ही है कि ‘ भाव अनूठो चाहिए भाषा कैसेहु होय ’ स्पष्ट है कि कबीर ने भाव के अनूठेपन पर ही जोर दिया है | उनकी भाषा का प्रश्न है तो यह मानना पड़ेगा कि अपनी पंचमेली भाषा से जो भी चाहा कहलवा दिया | सत्यः वे भाषा के डिक्टेटर थे जैसाकि आचार्य हजारी प्र• द्विवेदी ने कबीर को ‘ भाषा का जबर्दस्त डिक्टेटर ’ बतलाया है |

   निश्चित रूप से हिन्दी साहित्य में कबीर का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है | वे निर्गुण भावधारा के प्रतिनिधि कवि थे |

Answered by rupeshwagh85572
3

Answer:

♡♡

Explanation:कबीरदास की काव्यगत विशेषताएं ( कवि परिचय )

कबीरदास भक्तिकाल के निर्गुण कवियों में अग्रगण्य हैं | यद्यपि वे पढ़े-लिखे नहीं थे जैसी की उनकी स्वीकरोती है — ...

“ पाहन पूजै हरि मिलै तो मैं पूजूँ पहार |

ताते ये चक्की भली जो पीस खाय संसार || ”

“ कंकड़ पत्थर जोरि कै मस्जिद दिया बनाय |

ता चढ़ मुल्लाबाग है क्या बहरा हुआ खुदाय || ”

“ दिन में रोजा रखत है रात हनत हैं गाय |

Similar questions