Hindi, asked by malhotraharsh186, 8 days ago

"कबीर की साखियां में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला गया है" सिद्ध कीजिए की ये आज भी प्रासंगिक है​

Answers

Answered by bhatiamona
5

कबीर की साखियां में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला गया है" सिद्ध कीजिए की ये आज भी प्रासंगिक है​:

      गुरु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है | गुरु सब के जीवन में सबसे बड़ा उपहार है | हम अपने जीवन कुछ भी हासिल कर ले , उस सफलता के पीछे हमेशा हमारे गुरु का हाथ होता है | हमें कुछ भी सीखने के लिए और आगे बढ़ने के लिए हमेशा गुरु की जरूरत होती है , गुरु हमें आगे बढ़ने का ज्ञान देते है | हमेशा सही रास्ता दिखाते है | गुरु के ज्ञान के बिन हम कुछ हासिल नहीं कर सकते |

   गुरु का अपने शिष्य से सबसे बड़ा उपहार यह होता की जब शिष्य उसके लक्ष्य कदम में चल कर अपनी सफलता हासिल करता है | गुरु के सिखाए हुए सही रास्ते पर चलता है और आगे चल कर अच्छा  इंसान बनता है |

हमें गुरुओं का सम्मान करना चाहिए , क्योंकि गुरु ही हमें अपना जैसा बना लेते है | हमें सही रास्ते पर लेकर जाते है | गुरु अपने ज्ञान से शिष्य के सभी दुर्गुणों को दूर कर देते हैं। यदि गुरु का ज्ञान ना मिले, तो शिष्य कुबुद्धि से कभी छुटकारा नहीं पा सकता है।  

     गुरु का स्थान ईश्वर से ऊँचा होता है , क्योंकि वह हमें ईश्वर तक लेकर जाता है | गुरु की आज्ञा अनुसार चलने वाले व्यक्ति जीवन में सदैव उन्नति के मार्ग पर चलते है ।

Similar questions