Hindi, asked by snehasrh, 10 months ago

kabi surdas ne krishna ko rasik siromani ku kaha gaya hein​

Answers

Answered by namanyadav00795
6

श्री कृष्ण अपनी रसभरी मीठी मीठी बातों से राधिका को खेलने के लिए मना लेते हैं इसीलिए भक्तकवि सूरदासजी ने कृष्ण को रसिक शिरोमणि कहा है |

Step-by-Step-Explaination:

जब राधा ने कृष्ण पर लांछन लगाते हुए यह कहा

॥ काहे को हम ब्रजतन आवती खेलती रहही अपनी पौरी ॥  

॥ सुनत रहती एक नन्द है ढोटा करत फिरत माखन दधि चोरी ॥

अर्थात भला हमें बृज में आने की क्या आवश्यकता है | मैं तो अपने आँगन में ही खेलती हूँ | हाँ कानों से यह अवश्य सुनती रहती हूँ कि कोई नन्द का लड़का मक्खन और दही की चोरी करता फिरता है |

कृष्ण ने कहा

॥ तुम्हरो कहा चोरी हम लैहैं खेलन चलो संग मिल जोरि ॥  

॥ सूरदास प्रभु रसिक सिरोमनि बातिन भूरई राधिका भोरी ॥  

अर्थात “तुम्हारा हम कहा कुछ चुराए है चलो हम दोनों मिल कर खेलते है ” कवि सूरदास कहते हैं की उनके प्रभु श्री कृष्ण बड़े रसिक हैं उनकों मीठी मीठी बातें बनाना खूब आता है, उन्होंने भोली भाली राधिका को अपनी मीठी बातों से जीत लिया और दोनों साथ साथ खेलने लगे |

More Question:

आध्यात्मिक साक्षात्कार का लिये भगवान का मनुष्य को क्या उपदेश है। (गीता 4.34)

क. मनुष्य को कडी मेहनत करती चाहिये।

ख. मनुष्य को प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु के पास अथवा शिक्षक के पास जाना चाहिये।

ग. मनष्य को सभी धर्म ग्रंथों का ज्ञान संग्रहित करना चाहिये।

घ. मनुष्य को उपवास करना चाहिये और सभी नियमों का दक्षतापूर्ण पालन करना चाहिये।​

https://brainly.in/question/14681135

Similar questions