Hindi, asked by subodhshah2670, 2 months ago

कहानी के प्रमुख तत्व घटक कौन-कौन से हैं ?​

Answers

Answered by shishir303
8

कहानी के प्रमुख तत्व घटक इस प्रकार होते हैं...

  • शीर्षक
  • कथावस्तु
  • पात्र एवं चरित्र-चित्रण
  • संवाद
  • भाषा  
  • शैली  
  • वातावरण  
  • उद्देश्य

शीर्षक  ➲  किसी भी कहानी के लिए शीर्षक सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है। बिना शीर्षक के कोई भी कहानी ऐसी प्रतीत होती है, जैसे बिना मुख के मनुष्य।

कथावस्तु  ➲  कहानी का दूसरा महत्वपूर्ण तत्व कथावस्तु है। एक कथानक यानि कथावस्तु को चुनकर ही कहानी को रचा जाता है, जिससे पाठक को कहानी को समझने मे सरलता होती है।

पात्र एवं चरित्र-चित्रण  ➲  कहानी में आने वाले पात्रों कहानी में उल्लेखित होने वाले पात्र एवं उनका चरित्र चित्रण कहानी को एक महत्वपूर्ण स्वरूप प्रदान करता है। कभी-कभी किसी कहानी के पात्र अत्यंत लोकप्रियता प्राप्त कर लेते हैं, जो कहानी को एक अलग आयाम प्रदान करते हैं। पात्रों की सार्थकता और यथार्थता कहानी में चार चांद लगा देती है।

संवाद ➲  कहानी में आने वाले संवाद प्रभावशाली एवं रोचक शैली में नहीं हो तो कहानी में नीरसता आ सकती है। उत्कृष्ट संवाद कहानी में एक नई जान फूंक देते हैं।

भाषा  ➲  कहानी का एक महत्वपूर्ण तत्व उसकी भाषा वस्तु है। भाषा में प्रयुक्त होने वाले होने वाले शब्द पाठक को आसानी से समझ में आए और उसके मन में गहराई तक असर करें तो कहानी का प्रभाव अधिक होता है। इसलिए कहानी में प्रयोग किए जाने वाली भाषा का प्रयोग कुशलतापूर्वक किया जाना चाहिए।

शैली ➲  कहानी की शैली गाने का एक महत्वपूर्ण तत्व है। हर कहानी की एक अलग शैली होती है। जैसे ऐतिहासिक रैली, संवादात्मक शैली, डायरी शैली, रिपोर्ताज शैली, आत्मकथात्मक शैली आदि।

वातावरण  ➲  कहानी में प्रयुक्त किए जाने वाले देशकाल आदि का वातावरण तथा परिस्थिति कहानी को एक अलग स्वरूप प्रदान करते हैं।

उद्देश्य  ➲  कहानी का सबसे अंतिम तत्व उसका उद्देश्य होता है। हर कहानी का कोई ना कोई उद्देश्य होता है। कोई कहानी किसी संदेश देने के लिए लिखी जाती है, तो कोई कहानी किसी समस्या को केंद्र में रखकर लिखी जाती है। किसी कहानी का उद्देश्य मात्र मनोरंजन करना होता है, तो कोई कहानी शिक्षात्मक होती है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions
Math, 1 month ago