Hindi, asked by markammeghnath927, 1 month ago

कहानी और नाटक में प्रमुख तीन अंतर लिखिए ।​

Answers

Answered by zunaira200637
3

Answer:

यह श्रव्य साहित्य होता है। ... नाटक को अभिनय करके प्रस्तुत किया जाता है। कहानी को किसी भी शैली मे प्रस्तुत कर सकते हैं। नाटक को केवल संवाद की शैली में प्रस्तुत किया जाता है।

Answered by shishir303
1

कहानी और नाटक में प्रमुख तीन अंतर लिखिए।​

कहानी और नाटक में तीन प्रमुख अंतर इस प्रकार हैं...

  1. कहानी श्रव्य साहित्य के अंतर्गत आती है। ये पढ़ी एवं सुनी जाती है। कहानी एक लघु इकाई के समान है। नाटक श्रव्य एवं दृश्य साहित्य के अंतर्गत आता है, जिसे देखा और सुना जाता है इसका मंचन किया जाता है।
  2. कहानी का आकार छोटा होता है और उसे केवल पढ़ाया सुना जा सकता है। कहानी किसी एक विशेष विषय पर को केंद्र में रखकर लिखी जाती है। नाटक की संरचना बड़ी होती है। नाटक को देखा जाता है। इसका मंचन मंच पर किया जाता है तथा अभिनय करके प्रस्तुत किया जाता है।
  3. कहानी वर्णनात्मक शैली में होती है उसमें आवश्यक नहीं की विस्तृत रूप से संवाद हों ही। जबकि नाटक में संवाद सबसे प्रमुख तत्व है। बिना संवाद के कोई भी नाटक नाटक नहीं हो सकता।

#SPJ3

Learn more...

सूचना और समाचार के अंतर को स्पष्ट कीजिए

https://brainly.in/question/34188755

नाटक के तत्व लिखते हुए 'संवाद' को समझाइए ?

https://brainly.in/question/47589134

Similar questions