Hindi, asked by Tanushri08, 9 months ago

कहानियों/कविताओं द्वारा मनोरंजन तथा ज्ञान प्राप्ति होती है, इस विषय पर अपना मत लिखिए।​

Answers

Answered by mangoo90
228

Explanation:

मेरा मत:कहानियो/कविताओं द्वारा मनोरंजन तथा ज्ञान प्राप्ति होती है,यह बात १०० प्रतिशत सच है क्योंकि अगर हम कहानिया या फिर कविता पढ़ते है तो हमे नयी-नयी बाते मालूम होती है, ज्ञान प्राप्ति होती है और मनोरंजन भी होता है इसलिए हमे कहानीया पढ़नी चाहिए, खासकर बच्चो को यह मेरा मत है

Answered by bhatiamona
40

कहानियों/कविताओं द्वारा मनोरंजन तथा ज्ञान प्राप्ति होती है, इस विषय पर अपना मत लिखिए।​

कहानियों/कविताओं द्वारा मनोरंजन का साधन है | बचपन से हम यही सुनकर बड़े होते है | कहानियों/कविताओं का हमारे जीवन में बहुत महत्व है |

कहानियां और कविताएं मनोरंजन तथा ज्ञान प्राप्ति में सहायक होती हैं, इस कथन में बिल्कुल सत्यता है। कहानियां और कविताएं द्वारा जहाँ एक ओर मनोरंजन किया जा सकता है, वहीं दूसरी ओर इन के माध्यम से ज्ञान प्राप्ति होती है, प्रेरणा मिलती है, जीवन में कुछ नई सीख मिलती है।

हर कहानी में कोई ना कोई संदेश छिपा होता है। अधिकतर कहानियां कोई ना कोई नैतिक संदेश लिए होती हैं, जो हमें किसी नैतिक शिक्षा के बारे में बताती हैं।  पंचतंत्र की कहानियां, हितोपदेश की कहानियां आदि इसका श्रेष्ठ उदाहरण हैं। विभिन्न साहित्यकार अपनी कहानियों के माध्यम से कोई न कोई सामाजिक संदेश देते रहे हैं, अथवा तात्कालीन सामाजिक परिस्थिति को उकेरते रहे हैं, प्रेमचंद की कहानियाँ इसका श्रेष्ठ उदाहरण हैं।

कविताओं के द्वारा माध्यम से हम अपने मनोभावों को अभिव्यक्त कर पाते हैं, जिससे हम अपने विचारों और मन की कोमलता को कविता के माध्यम से व्यक्त करते हैं अथवा किसी कवि की कविता पढ़ने से हमें उस कवि के कोमल विचारों और अभिव्यक्ति को जानने का अवसर मिलता है, जिससे हमारी सोचने समझने की शक्ति परिमार्जित होती है।

साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्य के माध्यम से ही कवि और लेखक वर्तमान समाज की दशा को प्रकट करते हैं। इसलिए कहानियों और कविताओं के माध्यम से हमें तत्कालीन समाज की दशा-दिशा के बारे में जानने का अवसर मिलता है। जिस तरह स्वतंत्रता आंदोलन के समय अनेक कवि देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं लिखते थे, क्योंकि उस समय देश का वातावरण वैसा ही था। उन कविताओं के माध्यम से देशवासियों को प्रेरणा मिलती थी। उसी तरह भक्ति काल के समय कवियों द्वारा भक्ति संबंधी रचनाएं की गई, क्योंकि उस समय की सामाजिक दशा भक्तिमय थी और कवि अपनी कविताओं के माध्यम से जनता को भक्तिमय बना रहे थे।

इस तरह हमें अलग-अलग युगों की अलग-अलग कहानियों और कविताओं के माध्यम से विभिन्न समयकाल की दशा और दिशा को जानने का अवसर मिलता है और इससे हमारा ज्ञान परिमार्जित होता है। इसलिए कहानियां और कवितायें मनोरंजन के साथ हमारा ज्ञानवर्धन भी करती हैं।

Similar questions