Hindi, asked by guptakhushi4980, 8 months ago

ककहरा में कितने अच्चर होते है

Answers

Answered by rupabanerjee9670
1

Answer:

हिंदी भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि है| इस ध्वनि को ‘वर्ण’ कहा जाता है, वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते है| हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण है जिसमें 10 स्वर तथा 35 व्यंजनहै| परन्तु लेखन के आधार पर 52 वर्ण है, जिनमें 13 स्वर तथा 35 वयंजन और 4 संयुक्त व्यंजन है।

स्वर- 

स्वत्रंत रूप से बोले जाने वाले वर्ण ‘स्वर’ कहलाते है, परंपरागत रूप से इनकी संख्या 13 मानी गई है, उच्चारण की दृष्टि से इनमें केवल 10 ही स्वर है|

अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अ: (कुल 10+3=13)

व्यंजन – 

स्वर की सहायता से बोले जाने वाले वर्ण ‘व्यंजन’ कहलाते है| प्रत्येक व्यंजन के उच्चारण में ‘अ’ स्वर लगा होता है| ‘ अ ‘ के बिना व्यंजन का उच्चारण संभव नही है| (कुल 33+2=35 व्यंजन है)

क वर्ग : क ख ग घ ङ

च वर्ग : च छ ज झ ञ

ट वर्ग : ट ठ ड ढ ण (द्विगुण व्यंजन ड़ ढ़)

त वर्ग : त थ द ध न

प वर्ग : प फ ब भ म

अंतस्थ : य र ल व

उष्म : श ष स ह

संयुक्त व्यंजन : क्ष त्र ज्ञ श्र (कुल=4)

Similar questions